18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृह मंत्री के तौर पर अमित शाह ने पूरा किया सबसे लंबा कार्यकाल, तोड़ा आडवाणी का रिकॉर्ड

गृह मंत्री अमित शाह ने इस पद पर रहते हुए आज 2,258 दिन पूरे कर लिए है और इसी के साथ सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने का रिकॉर्ड बना लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Updated: 5 Aug 2025, 3:05 PM IST

Amit Shah

अमित शाह ने गृह मंत्री के तौर पर पूरा किया सबसे लंबा कार्यकाल ( फोटो - एएनआई )

देश के मौजूद गृह मंत्री अमित शाह ने भारत में ग्रह मंत्री के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 31 मई 2019 को शाह ने पहली बार गृह मंत्री का संभाला था और आज उनके कार्यकाल को 2,258 दिन पूरे हो गए है। यह अब तक लगातार इस पद पर रहे किसी भी नेता के लिए सबसे अधिक समय है। शाह से पहले यह रिकॉर्ड भाजपा के ही दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के पास था। उन्होंने 2,256 दिनों तक देश के ग्रहमंत्री का पदभार संभाला था। इनके अलावा गोविंद वल्लभ पंत 2251 दिन और सरदार वल्लभभाई पटेल 1,218 दिनों तक गृह मंत्री रहे थे।

आज का दिन शाह के लिए मील का पत्थर

शाह ने मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह पद संभाला था और फिलहाल चल रहे मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान भी उन्हें ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी के चलते आज शाह के कार्यकाल को 6 साल और 65 दिन पूरे हो गए है। आज का दिन शाह के लिए किसी मील के पत्थर से कम नहीं है क्योंकि आज उन्होंने सबसे लंबे वक्त तक इस पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज ही के दिन 2019 में उन्होंने संसद से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने की घोषणा की थी।

भाजपा के चाणक्य है शाह

देश के गृह मंत्री बनने से पहले शाह गुजरात राज्य के गृह मंत्री भी रह चुके है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी संभाला है। पार्टी के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई अहम फैसले लिए और देश में भाजपा को अलग पहचान दिलाई। उनके मजबूत नेतृत्व और कूटनीतिक सोच के चलते उन्हें भाजपा का चाणक्य भी कहा जाता है। साथ ही शाह प्रधानमंत्री मोदी के भी काफी करीबी माने जाते है। ऐसा कहा जाता है कि पार्टी से जुड़े सभी अहम फैसले दोनों आपसी समझ और स्वीकृती से ही लेते है। इसी के चलते उन्हें पार्टी का दूसरा सबसे मजबूत व्यक्ति भी माना जाता है।