15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amit Shah Fake Video Case : अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष को बुलाया

Amit Shah Fake Video Case : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जानबूझकर एडिटेड वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अमित शाह ने कहा कि मैंने जो बोला था, उसकी पूरी रिकॉर्डिंग है और कांग्रेस के नेता मेरा फेक वीडियो फैला रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

Amit Shah Fake Video Case : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का एडिटेड फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को तलब किया है। उन्हें सीआरपीसी की धारा 160/91 के तहत भेजे गए समन में 2 मई को सुबह 10.30 बजे दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। राजेश ठाकुर को अपना मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट साथ लाने को कहा गया है, जिसका कथित इस्तेमाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्जी वीडियो शेयर करने में किया गया हो सकता है।

क्या बोले राजेश ठाकुर

दिल्ली पुलिस द्वारा तलब किए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "दिल्ली पुलिस द्वारा मुझे एक नोटिस प्राप्त हुआ है। मुझे लगता है यह तानाशाही है। जिसको जो मन में आ रहा है वो कर रहा है। बिना जांच किए नोटिस देकर के बुला लेना ठीक नहीं है। अब जो भी होगा उसका मुकम्मल जवाब दिया जाएगा।"

दो और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

इसके अलावा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में रांची के अरगोड़ा थाने में दो और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें शैलेंद्र हाजरा और रूपेश रजक शामिल हैं। यह एफआईआर भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री संजय कुमार महतो के आवेदन पर दर्ज हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीडियो की एक कॉपी पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध करवाई है।