26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा हमला- कांग्रेस ने असम को बनाया घुसपैठियों के लिए जन्नत

Amit Shah on Congress: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी रैली में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसके शासन में असम घुसपैठियों का अड्डा बन गया था।
2 min read
Google source verification
Amit Shah on Congress

Amit Shah on Congress: गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Image: ANI)

Amit Shah on Congress: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुवाहटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में असम को घुसपैठियों के लिए जन्नत बना दिया गया था। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में जमीन मुक्त कराई है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई थी, तब असम को घुसपैठियों का अड्डा बना दिया गया था। हमने वादा किया था कि असम को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में 1.51 लाख बीघा जमीन घुसपैठियों से मुक्त कराई गई है।

तीसरी बार जनादेश की अपील

गृहमंत्री ने जनता से भाजपा को तीसरी बार जनादेश देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी न केवल असम बल्कि पूरे देश से घुसपैठ की समस्या को खत्म करने के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यदि लोगों का समर्थन मिला तो अवैध घुसपैठ के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते उन्होंने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि खराब करने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को विरोध का अधिकार है, लेकिन उसे जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। शाह ने यह भी कहा कि दुनिया जब भारत की प्रगति और युवाओं की क्षमता देखने के लिए एक मंच पर जुटती है, तब ऐसे प्रदर्शनों से देश की छवि प्रभावित होती है।

असम दौरे पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन

अपने असम दौरे के दौरान अमित शाह ने प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने गोलाघाट और तिनसुकिया में नए कैंसर केंद्रों का भी उद्घाटन किया है।

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। वहीं राजनीतिक मंच से दिए गए शाह के बयान राज्य की सियासत को और तेज करने वाले माने जा रहे हैं।