30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमृतपाल का नया Video! बदले हुए गेटअप में दिल्ली की सड़कों पर घूमता दिखा

Amritpal Singh in Delhi: वारिस पंजाब दे प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडिया राजधानी दिल्ली का है। जहां की सड़कों पर वो बेखौफ घूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में अमृतपाल सिंह के साथ उसका साती पप्पलप्रीत सिंह भी नजर आ रहा है।

2 min read
Google source verification
amritpal_.jpg

Amritpal Singh Latest CCTV from Delhi he is seen without Turban Wearing Sunglasses

Amritpal Singh in Delhi: जिस अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस बीते 11 दिनों से खोज रही है वो बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बेखौफ घूम रहा था। जी हां पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका वारिस पंजाब दे प्रमुख खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब से भागकर दिल्ली में मजे कर रहा था। दरअसल अमृतपाल सिंह का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो राजधानी दिल्ली का बताया जा रहा है। इस वीडियो में अमृतपाल सिंह दिल्ली की सड़कों पर बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। वीडिया दिल्ली की सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज का है। वीडियो में अमृतपाल सिंह एक नए गेटअप में नजर आ रहा है। उसके सिर पर कोई पगड़ी नहीं है। वो आंखों पर चश्मा लगाए, डेनिम जैकेट पहने दिल्ली की सड़कों पर घूमता हुआ नजर आ रहा है।


वीडियो में अमृतपाल से ठीक पीठे उसका साथी पप्पलप्रीत भी-

वीडियो में अमृतपाल सिंह के ठीक पीछे उसका साथी पप्पलप्रीत सिंह भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 21 मार्च का है। अमृतपाल ने अपने बाल खोल रखे हैं और पीछे पप्पलप्रीत सिंह चल रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस CCTV फुटेज पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में वीडियो में दिख रहे शख्स को अमृतपाल सिंह ही बताया जा रहा है।


11 दिन से अमृतपाल सिंह को तलाश रही पंजाब पुलिस-
पंजाब पुलिस अमृतपाल को 11 दिन से ढूंढ रही है। लेकिन अभी तक वह पकड़ से बाहर है। बीते इन 11 दिनों में अमृतपाल सिंह के कई वीडियो और फोटो सामने आए। जिसमें वो अलग-अलग गाड़ियों से सफर करता नजर आ रहा है। अमृतपाल के वीडियो और फोटो तो खूब सामने आ रहे हैं लेकिन वो पुलिस की पकड़ से अभी तक दूर है। इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।


अमृतपाल के फाइनेंसर का पाकिस्तानी लिंक-


इधर अमृतताल सिंह के फाइनेंसर दलजीत कलसी का पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के बेटे के साथ लिंक सामने आया है। दरअसल, कलसी दुबई स्थित साद बाजवा की कंपनी से जुड़ा था। माना जा रहा है कि वह सिर्फ दो महीने के लिए दुबई गया था।

कलसी के दुबई में रहने की व्यवस्था कथित रूप से खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर लंडा ने की थी। पुलिस को पहले ही सबूत मिल चुके हैं कि अमृतपाल और दलजीत कलसी दोनों ही पाकिस्तानी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के संपर्क में थे।


नेपाल ने अमृतपाल को सर्विलांस पर रखा-


इधर चर्चा है कि वो नेपाल भाग गया है। जिसके बाद भारत सरकार ने नेपाल सरकार से अपील की थी कि उसे तीसरे मुल्क भागने न दिया जाए और अगर वह नकली पासपोर्ट की मदद से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस रिक्वेस्ट के बाद नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ इमिग्रेशन ने अमृतपाल को सर्विलांस पर रख लिया है।

बीते दिन अमृतपाल सिंह की पप्पलप्रीत के साथ 2 तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें वह जुगाड़ू रेहड़े पर बैठा है। दूसरी फोटो में वह किसी हाईवे किनारे एनर्जी ड्रिंक पी रहा है। इससे पहले वो मर्सिडीज छोड़ ब्रेजा कार पर दिखा था। फिर बजाज प्लेटिना के बाद बुलेट पर भी अमृतपाल सिंह नजर आया था।

यह भी पढ़ें - अकाल तख्त की सरकार को चेतावनी, 24 घंटे में अमृतपाल सिंह के साथियों को रिहा करो

Story Loader