
Delhi Govt : सत्रह कोरोना वॉरियर्स के परिजनों को एक-एक करोड़ की सम्मान राशि
नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोरोना के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले सत्रह चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि मंजूर की है। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में इन 17 कर्मचारियों को सम्मान राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स का योगदान हमेशा याद रहेगा। हालांकि किसी के जीवन की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती, लेकिन इस आर्थिक मदद से उनके परिवारों को जीवन यापन में थोड़ी राहत जरूर मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार कोविड-19 के दौरान कोरोना से संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए ड्यूटी पर तैनात उन चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों के परिजनों को एक एक करोड़ की आर्थिक सहायता देती है, जिनकी संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
इन्हें मंजूर हुई आर्थिक मदद
हिंदू राव अस्पताल के सीएमओ(एसएजी) डॉ. अनिल कुमार वहल, एमसीडी के तिलक नगर स्थित एम-सीडब्ल्यू सेंटर में तैनात सीएमओ डॉ. पर्पेटुआ मिन तिग्गा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. शीला छोकर, एम्पेनल्ड डॉक्टर डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. चंद्रमणि साहू व डॉ. उज्जल कुमार घोष, मेडिकल सुपरइंटेंडेंट (ईएनटी सर्जन) डॉ. अरविंद झा, नर्सिंग ऑर्डरली प्रदीप कुमार व सुनील दत्त, नर्सिंग ऑफिसर पूनम नागर, फार्मासिस्ट महावीर प्रसाद व अरुण सूद, ऑक्सीजन टैंकर प्रबंधन के प्रबंधक अनिल कुमार गर्ग (मैकेनिकल), स्ट्रेचर बीयरर कृष्ण पाल, क्वालिटी मैनेजर राचेल जोसफ, प्रॉस्थेटिस्ट कम ऑर्थाेटिस्ट तथा ग्रेड-1 विवेक कुमार बिष्ट, लेखा अधिकारी सुंदीप कुमार शर्मा के आश्रितों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
Published on:
22 Sept 2023 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
