13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anant Radhika Wedding: सोने-चांदी से बना अंबानी परिवार के लाडले का वेडिंग कार्ड, जानिए क्या है खास, देखें वीडियो

Ananat Radhika Wedding Card: मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने में अब बस कुछ ही दिन बचे है। अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की वेडिंग में जुलाई में होना है। इस हाईप्रोफाइल शादी से पहले ही शादी का कार्ड वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
anant ambani radhika merchant wedding card goes viral

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है।

Ananat Radhika Wedding Card: जून का महीना खत्म होने वाला है। जूलाई में अंबानी खानदान में शहनाई बजने वाली हैं। देश के सबसे रईस परिवार में शादी हो और सूर्खियां न बने ऐसा तो बिल्कुल भी नहीं हो सकता। इस वक्त हर जगह बस अंबानी, आंबानी और अंबानी के ही चर्चे सुनाई दे रहे हैं। भई बात ही ऐसी है। अंबानी परिवार के लाडले बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी से पहले ही प्री-वेडिग के ग्रैंड फंक्शन चर्चा में छाए रहे थे और अब जल्द ही राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी शादी के पवित्र बंधन में भी बंध जाएगें। अंबानी की तो बात ही अलग है। पहले जामनगर फिर क्रूज पर अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग बैश के बाद अब वेडिंग कार्ड ने धमाल मचा दिया है।

ऐसी है इस आलीशान कार्ड की डिजाइन

शादी को यादगार हर कोई बनाना चाहता है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे का वेडिंग कार्ड खोलते ही सबसे पहले भगवान के दर्शन होते हैं। लाल रंग के बॉक्स के अंदर एक चांदी का मंदिर है, इसमें गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा जी की सोने की मूर्तियां हैं। इतना ही नहीं इस कार्ड में ढेरों खूबियां है, पर्सनल टच देने के लिए भी बेहतरीन एलिमेंट जोड़ा है। ताकी मेहमान इस शादी और कार्ड को लंबे वक्त तक याद रखें।

सोने की मूर्तियों के साथ और क्या है खास

अंबानी परिवार ने अनंत के वेडिंग कार्ड को खास बनाने के लिए मंदिर और भगवान की मूर्तियों का इस्तेमाल करने के साथ ही मेहमानों को भी मैसेज दिया है। वायरल वीडियो में खूबसूरत नक्काशी से बने चांदी मंदिर के बाद एक कार्ड दिखता है। इसके हर पेज पर एक तरफ भगवान की फोटो तो दूसरी तरह फंक्शन की जानकारी है। इतना ही नहीं इसमें मेहमान के लिए एक मैसेज भी है, जिसे टाइप नहीं किया गया बल्कि हाथ से लिखा है। इसकी वजह से एक पर्सनल टच देखने को मिला। इसके अलावा एक और बॉक्स में अनंत-राधिका के नाम से जुड़ा हुआ रूमाल रखा है। जिसमें ‘अर’ लिखा है। इस तरह से दूल्हा-दुल्हन को लेकर भी टीजिंग फेक्टर एड किया है। ये आलीशान कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।