2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता से 1700 किलोमीटर दिल्ली पहुंची ये महिला, आनंद मंहिद्रा ने किया रिट्वीट

बिजनेसमैन आनेंद महिंद्रा सोशल मीडिय की दुनिया में स्टार हैं! फैंस उनके ट्वीट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह अपने ट्विटर पर अक्सर इंस्पायरिंग स्टोरी शेयर करते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Apr 06, 2022

twitter.jpg

अपने दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर पॉपुलर आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक ऐसी महिला की स्टोरी री-ट्वीट की है जिसने कोलकाता से दिल्ली की 1700 किलोमीटर की दूरी का सफर पैदल ही तय किया है।

आनंद महिंद्रा का ट्विटर अकाउंट सैकड़ों ऐसी कहानियों से भरा पड़ा है जो कई प्रेरित कहानियों को बया करता है। इस बार उन्होंने एक स्टोरी को रि-ट्वीट करते हुए लोगो को इंस्पायर किया है। उन्होंने गीता बालाकृष्णन की एक स्टोरी को रि-ट्वीट किया है।

गीता बालाकृष्णन वहीं महिला है जिन्होंने कोलकाता से दिल्ली की 1700 किमी की दूरी पैदल तय की है। वो Ethos और Acedge की फाउंडर हैं। उन्होंने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर खुद को Architect on Foot बताया है।

उन्होंने अपने ट्विटर पर हाल ही में ट्वीट किया है जिससे पता चलता है कि वो समाज में आर्किटेक्चर और डिजाइन से जुड़ा काम करने वाले लोगों के योगदान को दुनिया की नजर में लाने के लिए उन्होंने ये पैदल मार्च किया है।

उन्होंने बताया की उनके 'पैदल मार्च' महिंद्रा समूह ने भी सहयोग किया, जिसके लिए उन्होंने महिंद्रा का शुक्रिया भी अदा किया है। गीता ने लिखा इस पूरी यात्रा में उनकी साथी बनी Mahindra Scorpio ने पूरे रास्ते सहयोग किया है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के सम्बोधन के दौरान झपकियाँ लेते दिखे बिहार के उपमुख्यमंत्री, लोगों ने कहा- 'चश्मा लगा लेते सर'

आपको बता दें, गीता ने साल 2002 में Ethos Foundation की शुरुआत की थी। ये फाउंडेशन पर्यावरण के बारे में जागरुकता फैलाने का काम करता है। साथ ही युवा डिजाइनरों, सिविल इंजीनियरों और उभरते पेशेवरों के लिए एक नेटवर्क बनाने का काम करता है। साथ ही सात उन्होंने साल 2018 में Acedge की शुरुआत की, जो एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के खूंटी में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद दो पक्ष आमने-सामने, RAF समेत अतिरिक्त बल तैनात

Story Loader