16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद प्रदीप सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, गर्भवती पत्नी की बात सुनकर होगा गर्व

Anantnag Encounter Martyr Pradeep Singh: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए 27 साल के प्रदीप सिंह शहीद हो गए। आज उनका पार्थिक शरीर समाना के बल्लमगढ़ गांव स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचा तो गर्भवती पत्नी की चीत्कार सुन सभी के आंखों में आंसू आ गए ।

less than 1 minute read
Google source verification
pradeep_1.jpg

Anantnag Encounter Martyr Pradeep Singh: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पाकिस्तानी आतंकवादियों का मुकाबला करते 27 वर्षीय जवान प्रदीप सिंह शहीद हो गए। आज प्रदीप सिंह का पार्थिक शरीर उनके गांव पहुंचा। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके घर पंहुचा उनकी पत्नी सीमा अपना सुधबुध खो बैंठी। वहां मौजूद महिलों ने उन्हें हिम्मत से काम लेने को कहा क्योंकि वो अभी गर्भवती हैं। अंतिम संस्कार से पहले सीमा अपने पति की शहादत पर गर्व करते हुए बोलीं "प्रदीप वड्डा कम्म करके गए हो तुसी जो असी नहीं कर सके पिड नू नाम दे गया ऐना वड्डा


दो साल हुई थी प्रदीप की शादी

जवान प्रदीप सिंह की शादी महज दो साल पहले हुई थी। इनके परिवार में पिता दर्शन सिंह व मां परमजीत कौर भाई कुलदीप सिंह हैं। प्रदीप ने लेने 21 दिसंबर 2015 को फौज ज्वाइन की थी। आजकल इनके घर में खुशी का माहौल था, हर कोई जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था, क्योंकि इन दिनों प्रदीप की पत्नी सीमा गर्भवती थी।

पंजाब के सीएम भागवंत मान ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। भाई कुलदीप सिंह ने कहा कि उनके शहीद भाई प्रदीप सिंह की याद में स्टेडियम बनाया जाए। मई महीने में ही प्रदीप सिंह अपने गांव छुट्टी पर आए थे और एक महीने की छुट्टी के बाद वापस देश की सेवा करने लौट गए थे।

सीमा को नौकरी देगी पंजाब सरकार

शहीद प्रदीप सिंह के अंतिम संस्कार के वक्त मान कैबिनेट में रक्षा सेवा एवं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा वहां मौजूद रहे और उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। चेतन सिंह ने उसी वक्त घोषणा की कि शहीद प्रदीप की पत्नी सीमा रानी को उनकी योग्यता के अनुसार पब्लिक कॉलेज समाना में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किया जाएगा।