1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anantnag Encounter: आतंकी मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद, मुठभेड़ जारी

Anantnag Encounter: कश्मीर घाटी के कुकरनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल, मेजर और डीएसपी 13 सितंबर को शहीद हो गए।

2 min read
Google source verification
Anantnag Encounter Indian Army Colonel And Major Martyr With Jammu Kashmir Police DSP

Anantnag Encounter:जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कुकरनाग से बेहद दु:खद खबर आ रही है। अनंतनाग मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल, मेजर सहित डीएसपी शहीद हो गए हैं। अनंतनाग के गोडोले इलाके में सुरक्षाबलों को तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया तो मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल 19 की टीम का नेतृत्व कर रहे कमांडिग आफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धनोच और जम्मू और कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भटट शहीद हो गए। आतंकियों की तरफ से हो रही भीषण गोलीबारी के बीच इन तीनों अधिकारियों को पार्थिव शरीर निकला गया।

आतंकियों की घातक जानकारी मिलते ही 15 कार्प के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और डीजीपी दिलबाग सिंह मोके पर पहुंच गए। इतना ही नहीं मुठभेड़ और बचाव में चीता हेलीकॉप्टर को भी उतारा गया है। कुकरनाग में चल रही मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के आउटफिट टीआरएफ के आतंकी शामिल हैं। आतंकियों से मुठभेड़ अभी भी जारी है।


राजौरी में भी जवान शहीद
इससे पहले मंगलवार को जम्मू के राजौरी इलाके में सुरक्षाबलों से हुए मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। इसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हुआ। इसके साथ ही इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी का एक जवान घायल भी हो गया था।


यह भी पढ़ें :राजौरी में मुठभेड़, पाकिस्तानी आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Story Loader