31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Encounter : राजौरी में मुठभेड़, पाकिस्तानी आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Jammu and Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया और भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 12 Sep 2023, 11:00 PM IST

Jammu and Kashmir Encounter

Jammu and Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया और भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। इसके साथ ही इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी का एक जवान घायल भी हो गया है। भारतीय सेना के सिपाही का नाम जसवींदर सिंह बताया जा रहा है। वह 21 राष्ट्रीय राइफल में कार्यरत थे।

एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि नराला गांव में दो संदिग्ध आतंकियों को देखा गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। खुद घिरता देखकर आतंकी जंगल में भागने लगे जब इनका पीछा किया गया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी फिर मुठभेड़ शुरू हो गई।


भारतीय सेना डॉग ने दी शहादत
मुठभेड़ के दौरान सेना की 21 डॉग यूनिट के छह साल के भारतीय सेना डॉग केंट ने भी अपने प्राणों की आहुति दे दी। सुजलीगाला में अभियान के दौरान सबसे आगे थी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि केंट भाग रहे आतंकियों का पीछा कर रही थी। उसके पीछे ही सैनिकों की एक टुकड़ी आगे बढ़ रही थी। वही पूरी टूकड़ी का नेतृत्व कर रही थी। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान वह अपने संचालक की रक्षा करते हुए भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं में अपनी जान दे दी।