
Anantnag Encounter
जम्मू - कश्मीर के अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आंतकवादियों को घेर लिया है। सेना की तलाशी अभियान अभी भी जारी है। कोकेरनाग वहीं इलाका है, जहां आतंकियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल एक कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे।
दरअसल, बुधवार को अनंतनाग इलाके में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए। सेना अपने इन वीर जवानों का बदला लेने के लिए घाटी में तलाशी अभियान चला रही है और लश्कर-ए-तैयबा के दो दहशतगर्दों को घेर लिया है।
राजौरी में एक जवान शहीद
इससे पहले मंगलवार को जम्मू के राजौरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए एनकाउंटर में एक दहशतगर्द मारा गया था। इस ऑपरेशन में एक जवान भी शहीद हुआ था। इसके अलावा दो जवान और कश्मीर पुलिस के विशेष अधिकारी को चोट आई थी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के लाल मेजर आशीष ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान, बहनों से किया था जल्द लौटने का वादा, कहानी सुन हो जाएंगे भावुक
Updated on:
14 Sept 2023 10:07 am
Published on:
14 Sept 2023 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
