7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Chandrababu का बड़ा आरोप, तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल

Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति बालाजी के मंदिर में मिलने वाले प्रसाद के लड्डू को लेकर दावा किया है की वाईएसआर कांग्रेस की पिछली सरकार के टाइम पर प्रसादम के लड्डू में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

Tirupati Temple: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में मिलने वाले प्रसाद को लेकर ऐसा दावा किया है जिससे सियासी मामला गरमा गया है। चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया की विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में प्रसाद में बनने वाले लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा था। नायडू का आरोप है की मंदिर में घी की जगह पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया है। नायडू पिछली के लिए बोले की उन्हें शर्म आनी चाहिए जो करोड़ों भक्तों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान नहीं कर सके। मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि अब शुद्ध घी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

वाईएसआर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

चंद्रबाबू नायडू के इन आरोपों पर वाईएसआर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रेड्डी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, "चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमला की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। तिरुमला प्रसाद के बारे में उनकी टिप्पणी अत्यंत दुर्भावनापूर्ण है। कोई भी व्यक्ति ऐसे शब्द नहीं बोलेगा या ऐसे आरोप लगाएगा।"

भगवान् के सामने शपथ लेने को तैयार

उन्होंने आगे कहा, "यह फिर साबित हो गया है कि चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। भक्तों की आस्था को मजबूत करने के लिए मैं अपने परिवार के साथ तिरुमला 'प्रसाद' के संबंध में भगवान के सामने शपथ लेने को तैयार हूं। क्या चंद्रबाबू नायडू अपने परिवार के साथ भी ऐसा करने को तैयार हैं?"

ये भी पढ़े: Bihar Crime News: Bihar CM नीतीश कुमार के गृहजिले में दबंगों ने महादलितों के 80 घरों को किया आग के हवाले