केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्ली बजट को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को पलटवार किया तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान की बखिया उधेड़ दी।
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च से चल रहा है। मगर बजट पेश करने से एक दिन पहले बजट को लेकर विवाद हो गया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार का बजट रोकने के दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोप पर पलटवार करते हुए कहाक, अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। संसद भवन परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, बजट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार झूठ बोल रही है। नई जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार के वार्षिक बजट 2023.24 मंजूरी दे दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली सरकार को श्ह जानकारी दी गई है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, राहुल गांधी का विदेशी धरती से भारत पर प्रहार करना, नीचा दिखाना चोरी ऊपर से सीना जोरी है। राहुल गांधी ने महिला की बात की लेकिन कोई जानकारी नहीं दी। जब दिल्ली पुलिस जानकारी लेने पहुंची तो हाथ.पैर फूल गए। क्या तब झूठ बोल रहे थे या अब सच छिपा रहे हैं।
दिल्ली सरकार ने अब तक नहीं दिया उसका जवाब
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि, बजट को लेकर दिल्ली सरकार ने अपने पेपर्स राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय में भेजे थे। उपराज्यपाल ने उसमें दिल्ली के हित में कुछ सवाल पूछे थे। गृह मंत्रालय ने 17 तारीख को दिल्ली सरकार को बदलाव के लिए कहा था, लेकिन 17 तारीख से 21 तारीख हो गई और दिल्ली सरकार ने अब तक उसका जवाब नहीं दिया है। अब गेंद दिल्ली सरकार के पाले में है। वो जितनी जल्दी जवाब देंगेए उतनी ही जल्दी बजट जाएगा। लेकिन झूठे आरोप लगाना अरविंद केजरीवाल की पुरानी आदत है।
केंद्र सरकार पर लगा रहे हैं बेबुनियाद आरोप
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि, भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को शायद बजट पर भी जवाब देने का समय नहीं मिल पा रहा है। अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। यह अच्छा होगा कि आरोप लगाने की बजाय अरविंद केजरीवाल जल्द से जल्द बजट को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दें ताकि आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके और बजट पेश हो सके।
प्रधानमंत्री के बारे में बोलते रहते हैं अनाप.शनाप - अनुराग ठाकुर
दिल्ली सीएम केजरीवाल के बयानों की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि, वे प्रधानमंत्री के बारे में अनाप.शनाप बोलते रहते हैं लेकिन उनके मंत्री और उपमुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में जेल में है।