दिल्ली बजट : अपनी गलती का ठीकरा केंद्र पर फोड़ रहे केजरीवाल : भाजपा
नई दिल्लीPublished: Mar 21, 2023 11:57:13 am
दिल्ली बजट 2023.24 - दिल्ली भाजपा का आरोप है कि, सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी गलतियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर डाल रहे हैं।


दिल्ली बजट : अपनी गलती का ठीकरा केंद्र पर फोड़ रहे केजरीवाल : भाजपा
दिल्ली सरकार साल 2023.24 का बजट 21 मार्च को पेश करने वाली थी। पर 20 मार्च शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के बजट पेश करने पर रोक लगा दी है। दूसरी ओर दिल्ली भाजपा का आरोप है कि, सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी गलतियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर डाल रहे हैं। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट और आउटकम बजट पेश किया गया था। दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत 21 मार्च को दिल्ली विधानसभा में साल 2023.24 का बजट पेश करने वाले थे। सूत्रों के अनुसार बजट पेश करने की सभी तैयारियां दिल्ली सरकार के द्वारा पूरी भी कर ली गई थी। लेकिन मंगलवार को बजट पेश नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि, केंद्र सरकार ने बजट पेश करने पर रोक लगा दी है। जबकि दिल्ली भाजपा ने कहा कि, ऐसा नहीं है, बल्कि अरविंद केजरीवाल अपनी गलतियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर डाल रहे हैं।