16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल सरकार द्वारा विदेश सचिव की नियुक्ति संविधान का अपमान: BJP

BJP: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केरल सरकार द्वारा राज्य की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. वासुकी को विदेश सचिव नियुक्त करने की आलोचना करते हुए पूछा कि अब ये आगे क्या करेंगे ?

less than 1 minute read
Google source verification

BJP: केरल की लेफ्ट सरकार पर विदेश सचिव की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि वे बताएं कि यह जय संविधान है या संविधान का अपमान है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केरल सरकार द्वारा राज्य की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. वासुकी को विदेश सचिव नियुक्त करने की आलोचना करते हुए पूछा कि अब ये आगे क्या करेंगे ? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारों में हस्तक्षेप करने वाली ये सरकार क्या अब रक्षा मंत्री की नियुक्ति करेगी, क्या प्रधानमंत्री भी बना देगी और क्या ये जम्मू कश्मीर में फिर से अनुच्छेद- 370 लागू कर देगी।

यह जय संविधान है या संविधान का अपमान है- भाजपा प्रवक्ता

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जय संविधान कहने वाले ये लोग बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान कैसे करते हैं, इसका परिचय आज मिल गया है। विदेशी दौरे पर गए हुए राहुल गांधी जो आजकल विपक्ष के नेता हैं और केरल से सांसद रहे हैं, उन्हें यह बताना चाहिए कि उनके गठबंधन में शामिल लेफ्ट दलों की सरकार ने जो किया है, वह क्या है - यह जय संविधान है या संविधान का अपमान है, संविधान को तार-तार करना है या इस पर वो चुप हो जाएंगे।