‘क्या BJP में सभी राजा हरीशचंद्र के भाई-बहन हैं?’ तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामा राव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री अपने और अडानी पर लगे आरोपों की बात क्यों नहीं करते? क्या BJP में सभी राजा हरीशचंद्र के भाई-बहन हैं? ये एजेंसियों को टूल के रूप में विपक्षी पार्टियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं।श्रीलंका की सरकार के आरोप पर जवाब क्यों नहीं देते? क्या सभी BJP वाले साफ-सुथरे हैं? उत्पीड़न, राजनीतिक प्रतिशोध और धमकी नरेंद्र मोदी के लिए कहीं और काम कर सकती है। वह आग से खेल रहे हैं और मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में उन्हें इसका एहसास होगा।"