21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arvind Kejriwal Birthday : अन्ना आंदोलन से चमके अरविंद केजरीवाल, राजनीति को दी नई पहचान, जानिए एके से जुड़ी बातें

Arvind Kejriwal Birthday : - दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई है।- केजरीवाल ने कहा शुक्रिया सर...- केजरीवाल आज 16 अगस्त को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।नौकरशाह से सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता से राजनीतिज्ञ बने केजरीवाल ।

2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal Birthday : अन्ना आंदोलन से चमके अरविंद केजरीवाल, राजनीति को दी नई पहचान, जानिए एके से जुड़ी बातें

Arvind Kejriwal Birthday : अन्ना आंदोलन से चमके अरविंद केजरीवाल, राजनीति को दी नई पहचान, जानिए एके से जुड़ी बातें

Arvind Kejriwal Birthday : अन्ना आंदोलन से पहचान बनाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। केजरीवाल 53 साल के हो गए हैं। केजरीवाल का जन्म 1968 में हरियाणा के हिसार में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर केजरीवाल को देश के तमाम नेताओं की तरफ से बधाई मिल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केजरीवाल को ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी है। जन्मदिन के मौके पर जानते हैं केजरीवाल से जुड़ी कुछ बातें...

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केजरीवाल का जन्म 1968 में हरियाणा के हिसार में हुआ था।

अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर से यांत्रिक अभियांत्रिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

केजरीवाल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में आ गए और आयकर अधिकारी के पद पर नियुक्त किए गए।

साल 2000 में केजरीवाल ने काम से विश्राम ले लिया और दिल्ली में नागरिक आन्दोलन "परिवर्तन" की शुरूआत की, इस आंदोलन का उद्देश्य एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना था।

अपने पद पर रहते हुए केजरीवाल ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम शुरू की और आयकर कार्यालय में पारदर्शिता बढ़ाने व परिवर्तन लाने के लिए काम किया।

साल 2006 में केजरीवाल ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर पूरे समय के लिए 'परिवर्तन' में ही काम करने लगे।

केजरीवाल ने कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सूचना अधिकार अधिनियम के लिए अभियान शुरू किया, इसके बाद दिल्ली में सूचना अधिकार अधिनियम 2001 लागू किया गया इसके बाद देश में सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई एक्ट 2005) लागू किया गया

2 अक्टूबर 2012 को अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत की।

केजरीवाल ने 26 नवम्बर 2012 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के गठन की आधिकारिक घोषणा की।

आम आदमी पार्टी ने 2013 में दिल्ली विधान सभा में अपने प्रत्याशी उतारे। इस चुनाव में केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से उस समय दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा और 25864 मतों से हराया।

2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 28 सीटें जीतकर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी। इसके बाद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ मिलकर 49 दिन की सरकार बनाई और 28 दिसम्बर 2013 से 14 फ़रवरी 2014 तक 49 दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। 49 दिनों के बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया।

साल 2015 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने 70 में से रिकॉर्ड 67 सीटें जीत कर भारी बहुमत हासिल किया। 14 फरवरी 2015 को केजरीवाल ने दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

केजरीवाल को साल 2006 में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए रमन मेगसेसे अवार्ड मिला।

पीएम मोदी ने दी बधाई-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया... दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई... उनकी लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.. पीएम मोदी के इस ट्वीट पर केजरीवाल ने रिप्लाय किया, शुक्रिया सर शुभकामनाएं देने के लिए....