4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 के बाद सपरिवार अयोध्या जाऊंगा…, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बोले अरविंद केजरीवाल

Ayodhya ram mandir: बुधवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के सवाल पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद मैं पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Arvind kejariwal on ram mandir

अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस महासमारोह में पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश की गई दिग्गज हस्तियां शामिल होने वाले हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी भेजा गया था लेकिन उन्होंने आयोजन में शामिल होने से मना कर दिया है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि वो 22 जनवरी के बाद अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे माता - पिता भी अयोध्या जाना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कही ये बात

बता दें कि मंगलवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर राहुल गांधी का भी बयान आया है। उन्होंने इसे पीएम, भाजपा और आरएसएस का आयोजन करार दिया। उन्होंने कहा, “राम मंदिर के कार्यक्रम में कांग्रेस से या बाहर से कोई भी जा सकता है, लेकिन हमारे लिए यह मुश्किल है। क्योंकि यह पीएम, भाजपा और आरएसएस ने अपना राजनीतिक कार्यक्रम बना लिया है। हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू जुड़े बड़े पुरोधाचार्य लोगों ने भी वहां जाने से इनकार कर दिया है, ऐसे में हमारे लिए वहां जाना बड़ा कठिन है। मैं लोगों के साथ ठीक से बर्ताव करता हूं। मैं धर्म का फायदा नहीं उठाता हूं।”
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन का फाइनेंसर गिरफ्तार