15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औवेसी की पार्टी AIMIM ने किया टिकट का ऐलान, बिहार, यूपी और महाराष्ट्र में बिगाड़ेगी कांग्रेस का खेल

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में कांग्रेस, इंडिया गठबंधन, आरजेडी और समाजवादी पार्टी का खेल बिगाड़ने जा रही है। तेलंगानों के अलावा इन तीनों प्रदेशों में लोकसभा प्रत्याशी उतारेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
asaduddin_owaisis_aimim_party_announces_lok_sabha_election_candidate_they_spoil_congress_india_sp_and_rjd_game_in_bihar_up_and_maharashtra.png

Lok Sabha Elections 2024 इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने आज तीन लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट ऐलान करते हुए ओवैसी ने कहा कि बिहार के औरंगाबाद से इम्तियाज जलील और किशनगंज से अख्तरुल ईमान AIMIM के उम्मीदवार होंगे। पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना के हैदराबाद लोकसभा सीट से स्वयं मैदान में होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

बिहार, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में एआईएमआईएम पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी अभी इसका फैसला आना बाकी है। यह अलग बात है कि पार्टी के नेता सैयद इम्तियाज जलील ने कहा था कि महाराष्ट्र में 6 सीट पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, धुले के अलावा महाराष्ट्र के पूर्वी हिस्से विदर्भ निर्वाचन क्षेत्र शामिल है।

एआईएमआईएम बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में अपनी पार्टी के अध्यक्षों से चर्चा कर रही है। जल्द ही यहां भी प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। बिहार के लिए संभावना है कि पार्टी यहां 11 सीटों चुनाव लड़े। इसके अलावा पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।

एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश और बिहार में चुनाव लड़ने की घोषणा से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की धड़कने बढ़ गई हैं। दोनों की जगहों पर प्रत्याशी उतारे जाने पर निश्चित रूप से नुकसान होगा। यह इसलिए क्योंकि एआईएमआईएम का वोट बेस मुस्लिम है। यही बेस समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आरजेडी का भी है। पिछले लोकसभा चुनाव में इम्तियाज जलील ने औरंगाबाद सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि ओवैसी हैदराबाद से सांसद हैं। वहीं अखतरुल ईमान बिहार विधानसभा से विधायक हैं।