VIDEO : राम मंदिर पर असम CM सरमा का बड़ा बयान, बाबर को लेकर कही ये बात
त्रिपुरा के बनमालीपुर में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आई तो राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण करेंगे। बाबर ने उस भूमि पर कब्जा कर लिया था जहां भगवान राम का जन्म हुआ था। आज हमने बाबर को हटा दिया और एक भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू किया।