23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम की राजनीति में बवाल, तृणमूल कांग्रेस ने छोड़ी पार्टी

असम तृणमूल कांग्रेस के नेता दिलीप सरमा ने राज्य मीडिया अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification
f-ohy_ba4aacl84.jpg

पूर्वोत्तर में भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व धीरे धीरे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फिर चाहे वह मणिपुर या मिजोरम हो या फिर अरुणाचल प्रदेश या त्रिपुरा हो। सात बहनों के इस राज्य में अब भाजपा की जड़े मजबूत हो रही है। असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा की राजनीति ने पूरे इलाके की स्थिति को बदल दिया है। पूर्वोत्तर के सबसे फायर ब्रांड नेता के रूप में पहचान बना चुके हेमंता पार्टी की धार को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

असम तृणमूल कांग्रेस नेता दिलीप सरमा ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने राज्य मीडिया अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया और इस्तीफे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पास गए। दिलीप सरमा असम में तृणमूल कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उन्होंने अपना त्याग पत्र सार्वजनिक होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। इसके साथ ही भाजपा में शमिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके साथ ही असम युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष परितुष रॉय ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।