18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assembly By-Election 2022: 6 राज्यों की 7 सीटों पर मतगणना शुरू, कई दिग्‍गजों की साख दांव पर

आज छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। इसमें बिहार की दो, जबकि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट शामिल हैं। प्रशासन की तरफ से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

2 min read
Google source verification
Assembly By-Election 2022 Result

Assembly By-Election 2022 Result

देश के 6 राज्‍यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव लिए आज मतगणना शुरू हो गई है। इसमें बिहार की दो, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट शामिल हैं। इन विधानसभा सीटों पर मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। प्रशासन की तरफ से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन सभी सातों सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था। बीजेपी, कांग्रेस, सपा और कई अन्य राजनीतिक दलों की नजरें इन चुनाव परिणामों पर होंगी। क्योंकि कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है।


तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। इस सीट पर प्रदेश की सत्‍तारूढ़ टीआरएस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। राज गोपाल रेड्डी के कांग्रेस छोड़ने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। बीजेपी इस सीट को जीत हासिल कर तेलंगाना में राजनीतिक जमीन को और मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। यहां कांग्रेस, भाजपा और केसीआर की पार्टी टीआरएस (अब बीआरएस) के बीच कड़ा मुकाबला है।


बिहार की दो सीटों पर हाल ही उपचुनाव हुआ है। जिनमें मोकामा और गोपालगंज सीट शामिल है। मोकामा विधानसभा सीट को जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है। मोकामा सीट से राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी मैदान में है। उनका सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्‍याशी से है। वहीं गोपालगंज सीट भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण खाली हुई थी। भाजपा ने उनकी पत्नी को यहां से मैदान में उतारा है।


हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई मैदान में है। भव्य बिश्नोई के पिता ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और वह अपने परिवार संग भाजपा में शामिल हो गए थे। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्या अब बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।


महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर शिवसेना का कब्जा था। यहां से शिवसेना के रमेश लटके विधायक थे, जिनका हाल में निधन हो गया था। यहां से अब उनकी पत्नी रुतुजा लटके ने संयुक्त महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है। उनका जीतना लगभग तय माना जा रहा है. बीजेपी ने इस सीट पर से अपने प्रत्‍याशी को वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी, 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को नतीजे


गोल गोकर्णनाथ और धामनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी जीत बरकरार रखना चाहेगी। सहानुभूति वोट पाने के लिए उन मौजूदा विधायकों के बेटों को मैदान में उतारा गया है, जिनके निधन के कारण सीटें रिक्‍त हुई थीं। इस सीट पर उपचुनाव में सपा उम्मीदवार और गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी और भाजपा के अमन गिरि के बीच सीधा मुकाबला है।

यह भी पढ़ें- सरदारशहर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणाः आचार संहिता लागू, 5 दिसंबर को होगा मतदान


चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार के मोकामा निर्वाचन क्षेत्र में 52.47 प्रतिशत, गोपालगंज में 48.35 फीसदी, वहीं तेलंगाना के मुनुगोड़े में 77.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा, हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र में 75.25 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में 66.63 प्रतिशत मतदानकिया गया। उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ निर्वाचन क्षेत्र में 55.68 प्रतिशत वोट डाले गए। वहीं, महाराष्ट्र के अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 31.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।