12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

College crush से लेकर शादी तक राहुल गांधी ने दिए हर सवाल के जवाब, अब वीडियो हो रहा वायरल

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी शादी समेत प्राइवेट लाइफ के बारे में बातचीत कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी कॉलेज क्रश और शादी समेत अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में कई सवालों का जवाब देते दिखाई रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच बैठे हुए हैं और उनसे बातें कर रहे है। बातचीत के दौरान एक स्टूडेंट ने पूछा कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वो अपने काम और कांग्रेस में "पूरी तरह से उलझे हुए" हैं।

दरअसल, बीते दिनों राहुल गांधी अपने जयपुर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज के गर्ल स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उनके सवालों का बड़ी सहजता से जवाब दिया था। मंगलवार को राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर इस बातचीत का वीडियो पोस्ट किया गया जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जाति जनगणना, स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका जैसे मुद्दों से लेकर वित्तीय स्वतंत्रता की आवश्यकता और उनकी पसंद-नापसंद मुद्दों पर बातचीत की जा रही है।

College crush...लेकर शादी तक पूछे गई कई सवाल

1. बातचीत के दौरान एक स्टूडेंट ने राहुल गांधी से पूछा, ‘आप स्मार्ट हैं, अच्छे दिखते…फिर क्यों नहीं अपनी शादी के बारे में सोचते हैं। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, ‘ "क्योंकि मैं अपने काम और कांग्रेस पार्टी में पूरी तरह उलझा हुआ हूं।"

2. फिर स्टूडेंट ने सवाल करते हुए कहा, आप की फेवरेट डिश क्या है? इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें करेला, मटर और पालक को छोड़कर हर चीज से कोई दिक्कत नहीं है।

3. इस दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि वह अपनी स्कीन पर क्या लगाते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह कभी भी अपने फेस पर क्रीम या साबुन नहीं लगाते हैं, सिर्फ पानी से ही धोते हैं।

4.अगले सवाल राहुल गांधी से समाज में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव के बारे में कहा, "महिलाओं को वास्तव में कभी नहीं बताया जाता है कि पैसा कैसे काम करता है, शक्ति कैसे काम करती है, पैसा क्या है।"

"आप पिछले 20 साल से पढ़ रही हैं लेकिन किसी ने आपको बताया नहीं कि ये पैसा है, ये इसकी परिभाषा है...क्यों?"

एक स्टूडेंट्स ने जवाब दिया कि जब महिलाएं यह सीख लेंगी तो स्वतंत्र हो जाएंगी और इसीलिए उन्हें इसके बारे में नहीं सिखाया जाता है।

5.छात्राओं ने अगले सवाल में उनसे पूछा कि अगर आप नेता नहीं बनते तो क्या बनते? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं बहुत कुछ बन सकता था। जैसे- टीचर या फिर कुक।

6.इसी दौरान एक स्टूडेंट ने उनसे College crush के बारे में पूछ लिया, हालांकि राहुल गांधी ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और हंस कर अगले सवाल पर बढ़ गए।
बता दें कि सोशल मीडिया पर जारी किया गया वीडियो 13 मिनट का है और इसमें कई सारे मुद्दों पर राहुल गांधी कालेज स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की है।