15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी पहचान पत्र से गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, संसद में हो चुकी है घुसपैठ

Home Ministry Security breach News: संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। दिल्ली पुलिस ने मंत्रालय में घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Home Ministry

Home Ministry

संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई है। दिल्ली पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आदित्य एक फर्जी पहचान पत्र के साथ नार्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहा था। वहां पर जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया। आरोपी से स्पेशल सेल और कई अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। हालांकि, अभी आरोपी की मंशा का खुलासा नहीं हुआ है।

आतंकी साजिश से पुलिस का इनकार

दिल्ली पुलिस का कहना है कि ग्रह मंत्रालय के घुसपैठ मामले में किसी आतंकी साजिश की जानकारी नहीं मिली है। कयास हैं कि आदित्य किसी से जालसाजी करने के इरादे से प्रवेश करना चाह रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे स्पेशल सेल समेत अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। आरोपी के पहचान पत्रों के आधार पर पुलिस संबंधित ठिकानों पर भी जांच के लिए जा सकती है।

संसद में भी हुई थी घुसपैठ

पिछले वर्ष 13 दिसंबर को दो युवक संसद की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए अंदर प्रवेश कर गए थे। उन्होंने दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदकर सदन में काफी उत्पात मचाया था। दोनों युवकों को मैसूर के बीजेपी सांसद के अनुमोदन पर प्रवेश पास जारी हुआ था। आरोपी युवकों ने अपने जूते से निकाल कर पीले रंग का गैस स्प्रे किया था। वहां पप मौजूद सांसदों ने इन्हें पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया था। इसी बीच एक युवक और युवती ने भी संसद के बाहर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने संसद में घुसपैठ मामले में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: UCC विधेयक पर जमीयत का विरोध कहा- शरीयत के खिलाफ कोई कानून स्वीकार्य नहीं, मुस्लिमों को मिलनी चाहिए छूट