
Ram Mandir: अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। वहीं, अयोध्या समेत पूरे देश के लोग इस ऐतिहासिक और शुभ घड़ी की प्रतिक्षा कर रहे हैं। राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन लगभग दो हफ्ते बाद यानी 22 जनवरी को नियत किया गया है। ऐसे में राम भक्तों के मन सवाल आ रहा है कि राम कैसे होंगे, श्री राम की प्रतिमा कैसी होगी। वह बाल अवतार में विराजमान होंगे या वयस्क रूप में? आइए जानते हैं राम लला किस रूप में बिराजमान होंगे।
इस अवतार में होंगे विराजमान
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा, ‘भगवान श्री राम लला की बनी मूर्ति 5 साल के बच्चे के रूप में है। यह प्रतिमा 51 इंच ऊंची है, जो काले पत्थर से बनी है और बहुत ही आकर्षक ढंग से बनाई गई है। उसमें देवत्व यानि भगवान का अवतार है, विष्णु का अवतार है। एक राजा का बेटा भी है तो राज पुत्र है। देवत्व है, लेकिन वह 5 वर्ष का बालक है। ऐसी प्रतिमा तैयार हो गई है।’
राम के साथ सीता और हनुमान भी होंगे विराजमान
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आगे बताया, "सीता और हनुमान के अलावा भगवान राम के भाइयों की मूर्तियां भव्य मंदिर की पहली मंजिल पर रखी जाएंगी, लेकिन इसमें 8 महीने और लगेंगे।" मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार, "श्याम वर्ण की प्रतिमा प्रथम गर्भगृह में स्थापित की जा रही है। अन्य दोनों प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा दोनों तल बन जाने के बाद होगी।"
Updated on:
08 Jan 2024 02:01 pm
Published on:
07 Jan 2024 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
