
आयुष वीजा से भारत की जड़ी-बूटियों वाली पारंपरिक चिकित्सा का दुनिया में बजेगा डंका
गांधीनगर। भारत की जड़ी-बूटियों वाली देसी चिकित्सा पद्धति के गुर सीखने के लिए दुनिया भी उत्सुक हुई है। भारतीय पारंपरिक चिकित्सा का अब दुनिया भर में डंका बजेगा। माध्यम बनेगा आयुष वीजा। भारत सरकार की तरफ से वसुधैव कुटुंबकम नीति के तहत जारी होने वाले आयुष वीजा के जरिए विदेशी यहां आसानी से ध्यान, योग के साथ यहां आ जड़ी-बूटियों वाली इलाज पद्धति सीखने आ सकेंगे। मोदी सरकार की पहल पर पहली बार पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए बुधवार से यहां दो दिनों तक चलने वाले पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन में 90 से अधिक देशों के विशेषज्ञ जुटकर देसी इलाज पद्धति पर महामंथन करेंगे।
आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा के मुताबिक, दुनिया के पहले पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन में 90 से ज्यादा देशों के स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े लोग और देश दुनिया की सिविल सोसाइटी के सदस्य देसी चिकित्सा पद्धति के हर पहलू पर चर्चा करेंगे ।
हर देश की लगेगी प्रदर्शनी
शिखर सम्मेलन में जी 20 में शामिल देशों में प्रचलित पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की प्रदर्शनी लगेगी। हर देश अपने यहां की देशी इलाज के नुस्खों की जानकारी देंगे। मकसद है कि सभी देश एक दूसरे की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के बारे में जानकर लाभ उठा सकें। शिखर सम्मेलन में योग और ध्यान के विशेष सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन की भागीदारी में होने जा रहे इस सम्मेलन का उद्धाटन डब्ल्यूएचओ के महासचिव डॉ. ट्रेडोस एडनोम करेंगे ।
भारत की बड़ी उपलब्धि
पिछले साल गुजरात के जामनगर में ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के शिलान्यास के बाद अब भारत में ही पारंपरिक चिकित्सा के पहले वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में ये भारत की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सम्मेलन से ट्रेडिशनल मेडिसिन की दिशा में भारत की पहल दुनिया को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करेगी।
पटरी से उतरी व्यवस्था हो सकती है ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव लव अग्रवाल कहते हैं कि पारंपरिक चिकित्सा एक तरफ सस्ती स्वास्थ्य सेवा है, दूसरी तरफ यह हर किसी को आसानी से और तुरंत मिल जाती है। पारंपरिक चिकित्सा कोविड-19 महामारी की वजह से पटरी से उतर गए वैश्विक स्वास्थ्य सेवा को फिर से पटरी पर लाने में अहम भूमिका निभा सकता है ।
जी 20 मीटिंग में वीडियो संदेश देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में 18 अगस्त से होने जा रहे जी 20 देशों की चौथी स्वास्थ्य कार्य समूह और स्वास्थ्य कार्य समूह मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन सत्र में वीडियो संदेश देंगे। इस बैठक में जी 20 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के भी सभा को संबोधित करने की उम्मीद है।
एमपी-छत्तीसगढ़
Published on:
17 Aug 2023 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
