27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayushman Vay Vandana Card: बुजुर्गों के लिए सरकार लाई खास योजना, निजी अस्पतालों में भी फ्री होगा इलाज, घर बैठे बनवाएं कार्ड

Ayushman Vay Vandana yojana: बिहार के नालंदा जिले में 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' एवं 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना' के तहत 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 24 Nov 2024, 7:56 PM IST

Ayushman Vay Vandana Card

Ayushman Vay Vandana Yojana Card Registration

Ayushman Vay Vandana yojana: बिहार के नालंदा जिले में 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' एवं 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना' के तहत 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को 'आयुष्मान वय वंदना' योजना के लिए भी पंजीकृत किया जा रहा है। बुजुर्गों ने योजना की जमकर तारीफ की है। 'आयुष्मान वय वंदना' कार्ड पर बुजुर्ग अस्पतालों में सालाना पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे।

70 साल से अधिक उम्र के लोग ले सकते हैं लाभ

इस अभियान के तहत 70 साल से अधिक उम्र के लोग आधार कार्ड के माध्यम से आयुष्मान योजना के तहत पंजीकरण कराकर वय वंदना योजना का कार्ड बनवा सकते हैं। इस योजना के तहत 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक एक अभियान चलाया जा रहा है। सभी अस्पतालों में डिजिटल काउंटर पर 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा। डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया जाएगा। आशा वर्कर घर-घर जाएंगी और आयुष्मान कार्ड के जो लाभार्थी छूट गए हैं, उन्हें जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया है कि आशा वर्कर राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान योजना से जोड़ने का काम करेंगी। प्रत्येक कार्ड बनाने पर आशा वर्कर को पांच रुपये का भुगतान भी किया जाएगा।

घर बैठे ऐसे बनवाएं आयुष्मान वय वंदना कार्ड

घर बैठे ही आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत एप को डाउनलोड कर आवेदन करना होगा। कार्ड का लाभ लेने के लिए बुजुर्ग की उम्र आधार कार्ड में 70 साल होना अनिवार्य हैं, तभी इसका लाभ मिल सकेगा। बीते अक्टूबर माह से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: इस योजना में महिलाओं को मिलेंगे 24 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग