24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baba Siddique Murder: ‘महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सियासी उफान

Baba Siddique Shot Dead Update: महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 13 Oct 2024, 10:05 AM IST

Rahul Gandhi on Baba Siddique Murder

Rahul Gandhi on Baba Siddique Murder

Baba Siddique Shot Dead Mumbai: महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की शनिवार को बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर कम से कम दो-तीन लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला किया। बाबा सिद्दीकी जैसे ही कार्यालय पर पहुंचे हमलावर दौड़ते हुए आए और व्यवसायी-सह-राजनेता पर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं। उन्हें दो-तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी। पास में खड़े एक सहयोगी को भी पैर में गोली लगी। घटना रात करीब 9.30 बजे की है। हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। इस हत्याकांड से पूरी मुंबई में सन्न है। देशभर से इसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने भी इस राजनीतिक हत्या पर रिएक्शन दिया है।

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर लिखा, 'बाबा सिद्दीकी जी का दुखद निधन चौंकाने वाला और दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। यह भयावह घटना महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने को उजागर करती है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए।'

'बाबा सिद्दीकी की हत्या स्तब्ध करने वाली घटना'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का दु:खद निधन शब्दों से परे स्तब्ध करने वाला है। दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए और वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को गहन और पारदर्शी जांच का आदेश देना चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए। जवाबदेही सर्वोपरि है।'

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कारोबारी बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की हत्या पर राज्य के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस को हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

CM शिंदे ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक उत्तर प्रदेश का और एक हरियाणा का रहने वाला है। तीसरा आरोपी फरार है।

ये भी पढ़ें: आसमान से दुश्मनों पर और तगड़ी होगी नजर, 52 जासूसी उपग्रह होंगे लॉन्च