14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के बाद इन राज्यों बिखर सकता है इंडिया गठबंधन!

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के मकसद से विपक्षी दलों ने मिलकर जो इंडिया गठबंधन बनाई थी उसमें दरार पड़ने की खबर अब आम हो गयी है।

less than 1 minute read
Google source verification
india_alli_sp_inc_aap.jpg

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के बीच की असहमति खुलकर सामने आ चुकी है। अखिलेश यादव और कांग्रेस आलाकमान के बीच की खटास जग जाहिर है। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता ताना मारने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे। दूसरी तरफ नीतीश कुमार भी खुले मंचो से इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि कांग्रेस को फ़िलहाल इस गठबंधन से कोई मतलब नहीं है। इसी बीच खबर आ रही है कि यूपी में घमासान के बाद दो अन्य राज्यों में भी सीटों को लेकर रार बढ़ने वाली है।

कांग्रेस इस वजह से नाराज

मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में प्रचार के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उससे कांग्रेस नाराज दिख रही है। सपा प्रमुख खुले मंचो से कांग्रेस को चालू पार्टी बता चुके हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी मुंबई और बेंगलुरू में इंडिया गठबंधन की हुई बैठक में ये बिल्कुल साफ कर दिया गया था कि ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा के लिए है।

अब दिल्ली-पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच झगड़ा!

यूपी के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच अब दिल्ली और पंजाब में सीटों को लेकर घमासान शुरू होने की खबर है। कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। लेकिन पंजाब और दिल्ली के संगठन में आप पार्टी को लेकर बहुत विरोध है। इन दोनों राज्यों में आप ने कांग्रेस की जमीन पर कब्ज़ा जमा लिया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दो राज्यों में इंडिया गठबंधन का भविष्य क्या होगा?