30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जय बद्री विशाल के नारों के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट

Breaking News उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7.10 बजे खुल गए। मंदिर को 15 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। बद्रीनाथ के कपाट खुलने से अब पूरी तरह चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अपडेट जारी है....

2 min read
Google source verification
badrinath_dham.jpg

जय बद्री विशाल के नारों के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालु हुए खुश

Badrinath Dham opened बहुप्रतीक्षित इंतजार हुआ खत्म। बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7.10 बजे खुल गए। मंदिर को 15 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार वा पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद सेना की सुमुधुर ध्वनि और जयकारों के बीच बद्रीनाथ धाम का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। श्रद्धालुओं की खुशी का ठिकाना न था। भगवान बद्री के जयकारे से पूरा आसमान गूंज गया। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले भारी बर्फबारी शुरू हो गई थी। इस साल भी पहली पूजा और आरती देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई। कपाट खुलने से पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मंदिर पहुंच गए थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार 12 महीने भगवान विष्णु जहां विराजमान होते हैं, उस सृष्टि के आठवें बैकुंठ धाम को बद्रीनाथ के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि, भगवान विष्णु यहां 6 महीने विश्राम करते हैं और 6 महीने भक्तों को दर्शन देते हैं।

छह - छह महीने की मिली भक्ति

दूसरी धार्मिक मान्यता यह है कि, साल के 6 महीने मनुष्य भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो बाकी के 6 महीने यहां देवता भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। जिसमें मुख्य पुजारी खुद देवर्षि नारद होते हैं।

चारधाम यात्रा का आगाज

बद्रीनाथ के कपाट खुलने से अब पूरी तरह चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। परंपरा अनुसार, इस दिन का चयन टिहरी नरेश करते हैं। बताया जाता है कि, जिस तारीख से वैशाख शुरू हो वही तिथि से बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं।

तीनों धामों में 95,617 यात्री पहुंचें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए। यमुनोत्री, गंगोत्री के कपाट 22 अप्रैल को और केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुल गए थे। अभी तक तीनों धामों में 95,617 यात्री पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें - यमुनोत्री धाम में अब तक हार्ट अटैक से दो श्रद्धालु की मौत, उत्तराखंड के तीन जिलों में एवलांच का मौसम अलर्ट

31,827 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए

केदारनाथ में मात्र 2 दिन में 31,827 यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 63,790 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं। अभी तक 31,647 यात्री यमुनोत्री धाम पहुंच चुके हैं। जिसमें 16765 पुरुष, 14179 महिलाएं और 703 बच्चे शामिल हैं। गंगोत्री धाम में 32,143 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जिसमें 17,523 पुरुष, 13,705 महिलाएं और 915 बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - केदारनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं ने ढोल बजाकर मनाया जश्न

Story Loader