14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवामी लीग ने यूनुस सरकार पर बांग्लादेश को तबाह करने का आरोप लगाया

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर आवामी लीग ने देश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए यूनुस के इस्तीफे की मांग की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Aug 11, 2025

Mohammad Yunus

मोहम्मद यूनुस (फोटो - आईएएनएस )

बांग्लादेश की आवामी लीग पार्टी ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। सोमवार को एक बयान देते हुए पार्टी ने कहा, देश इस समय चरमपंथी, सांप्रदायिक और आतंकवादी ताकतों के साथ ही विदेशी एजेंटों की खतरनाक गतिविधियों के चलते तबाही की स्थिति में है। उन्होंने बताया कि, देश में मौजूद सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संकट पर काबू पाने और और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में 21 मांगें पेश की गई हैं। इसमें मुहम्मद यूनुस के इस्तीफा के अलावा उनके सत्ता में आने को असंवैधानिक बताते हुए इसकी जांच की मांग की है।

देश में युद्ध के मैदान जैसी स्थिति

देश पर आने वाले भयानक संकट की चेतावानी देते हुए पार्टी ने कहा कि 'बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में हुए मुक्ति संग्राम के बाद बना बांग्लादेश आज चरमपंथी, सांप्रदायिक और आतंकवादी ताकतों के हमलों से बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने आगे कहा कि देश अब संकट में है और युद्ध के मैदान जैसी स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने यूनुस सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, मानवाधिकारों का लगातार हनन हो रहा है, मीडिया की आजादी छिन ली गई है और महिलाओं के खिलाफ हिंसा, हमले और बलात्कार जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का भी किया जिक्र

आवामी लीग ने कहा कि, अब देश में आम लोगों का जीवन और संपत्ति सुरक्षित नहीं है, धार्मिक अल्पसंख्यकों को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है। देश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। केंद्रीय स्थलों से लेकर दूरदराज के इलाकों तक हर जगह बेलगाम भीड़ का आतंक फैला है। लूटपाट, डकैती और जबरन वसूली की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पार्टी ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को जनता का दुश्मन बताते हुए उन पर देश को जंग की ओर धकेलने और विश्वासघात करने का आरोप लगाया।