
Bank Holiday: 15 जनवरी यानी गुरुवार को कई शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। यदि आप भी बैंक से संबंधित कोई काम करना चाहते हैं तो पहले यह जानकारी कर लें कि क्या आपके शहर में भी बैंक बंद रहेंगे या नहीं। बता दें कि RBI ने बैंकों की छुट्टी की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है, जिसमें यह जानकारी दे दी है कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि गुरुवार को किन शहरों में बैंकों का अवकाश रहेगा।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक गुरुवार को कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। 15 जनवरी को आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, सिक्किम और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। यदि आप इन राज्यों में रहते हैं तो कल बैंक नहीं जाएं। इनके अलावा पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे।
15 जनवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। RBI अपने बैंक अवकाश राज्यों के स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के आधार पर तय करता है। इसी कारण कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं स्थगित रहेंगी।
तमिलनाडु में तिरुवल्लुवर डे और आंध्र प्रदेश में कनुमा की वजह से 16 जनवरी को बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 17 जनवरी को तमिलनाडु में उझावर थिरुनल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
भले ही शाखाएं बंद रहें, लेकिन ATM सेवाएं, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सामान्य रूप से चालू रहेंगी। हालांकि, चेक क्लियरेंस और शाखा से जुड़े काम अगले कार्यदिवस पर निपटाए जाएंगे।
Published on:
14 Jan 2026 07:48 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
