राष्ट्रीय

Bank Holiday in October: अक्टूबर में 15 से ज्यादा दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday in October 2023: आरबीआई के अनुसार अक्टूबर महीने में 15 से ज्यादा दिन तक बैंक बंद रहेंगे। केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, त्योंहारों और साप्ताहिक अवकाश मिलाकर कुल 16 दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा।

2 min read
Bank Holiday in October 2023

आज यानी रविवार से अक्टूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। अक्टूबर में आप बैंक जाकर कुछ जरूरी काम निपटना चाहते है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। अक्टूबर में आधा महीना यानी 16 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। आप बैंक से संबंधी काम को जल्द से जल्द करवा लें। खाते से पैसे निकालने से लेकर पैसे जमा करने, के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बैंक जाने से पहले आप यहां जान लीजिए कि अक्टूबर में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले है।

16 दिनों तक बैंक रहेगा बंद !

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने बैंकों की छुट्टी जारी करती है। आरबीआई के अनुसार अक्टूबर महीने में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, त्योंहारों और साप्ताहिक अवकाश मिलाकर कुल 16 दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग जगह अलग त्योहार, पर्व और आयोजनों पर निर्भर करती है।

1अक्टूबर : पहला रविवार
2 अक्टूबर, गांधी जयंती
8 अक्टूबर , दूसरा रविवार
14 अक्टूबर : (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद
15 अक्टूबर तीसरा रविवार
18 अक्टूबर : (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद
21 अक्टूबर : (शनिवार)- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद
22 अक्टूबर चौथा रविवार
23 अक्टूबर : (सोमवार)- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा,
24 अक्टूबर : (मंगलवार)- दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
25 अक्टूबर : (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद
26 अक्टूबर : (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक
27 अक्टूबर : (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद
28 अक्टूबर : (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद29 अक्टूबर, पांचवा रविवार
31 अक्टूबर : (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद

बैंक की छुट्टी के दिन ऐसे निपटाएं काम

यदि बैंक हॉलिडे के दिन कोई जरूरी काम है तो एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) के भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

Updated on:
01 Oct 2023 08:35 am
Published on:
01 Oct 2023 08:32 am
Also Read
View All

अगली खबर