8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holidays in June: जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays In June 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अलावा सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक जून महीने में 12 दिन बंद रहने वाले हैं। जून के 12 दिनों की छुट्टी में महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार की छुट्टी शामिल है। जून महीने में 5 शनिवार होते हैं।

2 min read
Google source verification
Bank holidays in june

Bank Holidays In June 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अलावा सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक जून महीने में 12 दिन बंद रहने वाले हैं। जून के 12 दिनों की छुट्टी में महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और Sunday की छुट्टी शामिल है। जून के महीने में 5 शनिवार हैं। 17 जून को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा (Eid-Ul-Adha) के मौके पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 18 जून को भी जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में आपको बैंक से जुड़े अपने जरूरी काम तुरंत निपटा लेने चाहिए। इससे आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जून में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट राज्यों के नाम के साथ शेयर कर रहे हैं। इसको आप तारीख और राज्य देख सकते हैं।

9 जून बैंकों की छुट्टी: राजस्थान हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

10 जून बैंकों की छुट्टी: पंजाब में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

14 जून बैंकों की छुट्टी: इस दिन पाहिली राजा के कारण ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

15 जून बैंकों की छुट्टी: उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में बैंक YMA दिवस पर बंद रहेंगे। साथ ही ओडिशा में बैंक राजा संक्रांति के चलते यहां बैंक बंद रहेंगे।

17 जून बैंकों की छुट्टी: बकरीद (Eid-Ul-Adha) के मौके पर कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

21 जून बैंकों की छुट्टी: वट सावित्री व्रत के लिए कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड की छुट्टियों की लिस्ट

8 जून को पूरे भारत में दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

संबंधित खबरें

22 जून को पूरे भारत में चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

देशभर में रविवार को इन तारीखों पर बैंकों की छुट्टियां: 2, 9, 16, 23 और 30 जून।

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेगी जारी

3 बैंक बंद होने के दौरान आप बैंक से जुड़े कई काम मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।  बैंक की छुट्टियों के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसों का लेन-देन या अन्य काम कर सकते हैं। बैंक की छुट्टियों का इन सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।