23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस-अमेरिका ने भारत भेजे अपने सबसे घातक विमान Aero India शो में हो रहा शौर्य का प्रदर्शन

Aero India 2025: एयरो इंडिया (Aero India 2025) के 15वें संस्करण में मिग-29के, सीकिंग 42बी, पोत रोधी हेलीकॉप्टर समेत कई नौसैनिक विमान और उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 10 Feb 2025, 12:30 PM IST

एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनियों में से एक एयरो इंडिया (Aero India 2025) आज 15वें संस्करण में अपनी शक्ति और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें मिग-29के, सीकिंग 42बी, पोत रोधी हेलीकॉप्टर समेत कई नौसैनिक विमान और उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें नौसेना हल्के लड़ाकू विमान (नौसेना) का भी प्रदर्शन करेगी जिसे वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADA) ने डिजाइन किया है और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने निर्मित किया है। बता दें कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Jet) उड़ाने वाली देश की पहली और एकमात्र महिला पायलट हैं।

'एयरो इंडिया 2025’ का आयोजन

एयरो इंडिया’ का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है। बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर 10 से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले इस आयोजन में वह ‘इंडिया पैवेलियन’ का उद्घाटन भी करने वाले हैं।

फिजी के रक्षा मंत्री से मुलाकात

राजनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की इस कार्यक्रम से पहले उन्होंने फिजी के रक्षा मंत्री पियो टिकोदुआदुआ से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई और भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह (JWG) को संस्थागत बनाने पर सहमति बनी।

ये सभी हुए शामिल

पांच दिवसीय एयर शो में रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन, सीइओ गोलमेज सम्मेलन, आईडेक्स स्टार्ट-अप कार्यक्रम, शानदार एयर शो और भारतीय मंडप सहित एक विशाल प्रदर्शनी क्षेत्र तथा विमान निर्माण कंपनियों का एक व्यापार मेला शामिल है। रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सचिव स्तर पर कई द्विपक्षीय बैठकें आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़े: Aero India 2025: राफेल में एयरफोर्स की महिला पायलट करेगी ‘शक्ति फॉर्मेशन’ का नेतृत्व, शो के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग