25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी ने खुद बताया उनपर कितने केस दर्ज, बोले-‘मैं बेल पर हूं’

कोलकाता रैली में राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने टीएमसी-भाजपा की मिलीभगत और भ्रष्टाचार के आरोप उठाए। चुनावी माहौल के बीच उनके बयान से पश्चिम बंगाल की राजनीति और गर्म हो गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 25, 2026

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi(Image-ANI)

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गरम हो चुका है। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में कोलकाता में आयोजित एक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंच से जमकर हमला बोला। उन्होंने न सिर्फ मुख्यमंत्री ममता बनर्जीपर, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी प्रहार किया।

भाषण में राहुल गांधी ने क्या कहा?


राहुल गांधी का भाषण सीधा और आक्रामक था। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच अंदरखाने कोई एक समझ है। उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ कई केस दर्ज कर रखे हैं, लेकिन ममता बनर्जी पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर टीएमसी पर भ्रष्टाचार के इतने आरोप हैं, तो फिर जांच एजेंसियां चुप क्यों हैं? रैली में बोलते हुए राहुल ने अपनी स्थिति का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि वह इस समय बेल पर हैं और उनके खिलाफ कई कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई, सरकारी घर खाली करवाया गया और एजेंसियों ने उनसे लंबी पूछताछ की। इसके उलट, उन्होंने पूछा कि आखिर ममता बनर्जी से ऐसी कोई पूछताछ क्यों नहीं की गई। ममता बनर्जी के खिलाफ 36,38,40 केस क्यों नहीं हुए, जैसे उनपर हुए हैं।

टीएमसी को जमकर कोसा


राहुल गांधी यहीं नहीं रुके। उन्होंने टीएमसी सरकार पर लगे पुराने आरोपों को भी सामने रखा। उन्होंने शारदा और रोज वैली जैसे चिटफंड घोटालों का जिक्र किया और कहा कि लाखों लोगों की मेहनत की कमाई इन योजनाओं में फंस गई। उनका दावा था कि राज्य में 'गुंडा टैक्स' जैसी व्यवस्था चल रही है, जहां आम लोगों पर दबाव डालकर पैसा वसूला जाता है।
उनके भाषण का सबसे अहम हिस्सा था यह आरोप कि भाजपा असल में टीएमसी से नहीं, बल्कि कांग्रेस से लड़ रही है। राहुल ने कहा कि भाजपा को असली चुनौती कांग्रेस और उसके नेताओं से है, इसलिए वह विपक्ष को कमजोर करने में लगी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग