25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Polls: भाजपा मुझे 24 घंटे निशाना बनाती है, मैं PM मोदी से नहीं डरता’, पश्चिम बंगाल चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi on BJP and TMC: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हुगली में एक चुनावी रैली में भाजपा और टीएमसी पर जमकर हमला बोला है। पढ़े पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi and PM Modi

राहुल गांधी और पीएम मोदी (Photo- IANS)

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही हैं, सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा उन्हें 'चौबीसों घंटे निशाना बना रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले दक्षिण 24 परगना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी आवाज को दबाने के प्रयासों के बावजूद, वह प्रधानमंत्री से 'डरते' नहीं हैं।

उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी और भाजपा चौबीसों घंटे मुझे निशाना बनाते हैं। मेरे खिलाफ 36 मामले दर्ज हैं; मेरा सरकारी घर छीन लिया गया है। मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई और मुझसे लगातार 55 घंटे पूछताछ की गई। लेकिन एक बात स्पष्ट कर दूं, मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता।'

डोनाल्ड ट्रंप कर रहे पीएम मोदी को कंट्रोल

इससे पहले, गांधी ने हुगली में एक चुनावी रैली में अमेरिका के साथ भारत के संबंधों को संभालने के तरीके को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया था और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'कंट्रोल' किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौता किया, जिसमें उन्होंने भारत के कृषि क्षेत्र, लघु एवं मध्यम उद्योग और ऊर्जा सुरक्षा को बेच दिया। इसके साथ ही उन्होंने हमारे सभी आंकड़े भी अमेरिका को सौंप दिए। देश का कोई भी प्रधानमंत्री बिना दबाव के ऐसा नहीं कर सकता।'

TMC पर भी बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के शासन को लेकर तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि यहां की मुख्यमंत्री ने राज्य में उद्योग को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा, 'नोटबंदी और दोषपूर्ण जीएसटी लागू करके नरेंद्र मोदी ने देश के छोटे व्यापारियों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को तबाह कर दिया है। नरेंद्र मोदी सिर्फ मुट्ठी भर अरबपतियों के लिए काम करते हैं, जिससे मोदी, भाजपा और उनके संगठनों को फायदा होता है। इसी तरह ममता जी ने पश्चिम बंगाल के उद्योगों को बर्बाद कर दिया है। आज यहां हर जगह बेरोजगारी व्याप्त है, और बंगाल में नौकरियां सिर्फ TMC के रिश्तेदारों को ही मिलती हैं। ममता जी जनता के लिए कुछ नहीं कर रही हैं; वह सिर्फ टीएमसी के लोगों के लिए काम कर रही हैं।'

TMC भी भ्रष्टाचार में कम नहीं: राहुल गांधी

उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी भ्रष्ट हैं, लेकिन TMC भी भ्रष्टाचार में कम नहीं है। शारदा चिट फंड घोटाला- 1,900 करोड़ रुपए की चोरी, रोज वैली चिट फंड घोटाला- 6,600 करोड़ रुपए की चोरी। टीएमसी के लोग कोयले की तस्करी, अवैध खनन और गुंडा कर में लिप्त हैं। ममता जी ने 2021 में पश्चिम बंगाल से वादा किया था कि 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन सच्चाई यह है कि यहां 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है।'