25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच यूक्रेन में रूस का भीषण हमला: 619 ड्रोन और 47 मिसाइलें दागी; 5 की मौत, 30 घायल

Russian attacks in eight regions of Ukraine: रूस की ओर से रात भर किए गए भीषण हमले में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification
Russian attacks on Ukraine

रूस का यूक्रेन में भीषण हमला (Photo X@ZelenskyyUa)

Russian attacks in Ukraine: एक तरफ जहां सभी का ध्यान पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान को लेकर जारी तनाव पर है, वहीं दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन के 8 इलाकों में रात भर हमले किए, जिसमें 5 लोगों की मौत और 30 लोग घायल हो गए हैं।

यूक्रेन की नेशनल पुलिस के बयान के अनुसार, 'मध्य यूक्रेन शहर डिनिप्रो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें एक नौ साल का बच्चा और दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उत्तरी चेर्निहीव इलाके के निझिन शहर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि खार्किव इलाके में घायलों में एक साल का लड़का भी शामिल था। डिनिप्रो में एक रिहायशी इमारत में बचाव अभियान चल रहा, जबकि चेर्निहीव, ओडेसा और खार्किव सहित पूरे यूक्रेन के इलाकों में आपातकालीन सेवाएं जारी थीं।

दोनेत्स्क के गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने टेलीग्राम पर लिखा कि स्लोवियांस्क पर हुए हमलों में एक व्यक्ति घायल हुआ, और क्रामातोर्स्क में एक और व्यक्ति घायल हुआ। छह घरों, पांच ऊंची इमारतों और अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचा, जिनमें एक डाकघर और एक चर्च भी शामिल है।

रूस के कई ड्रोन-मिसाइलों के नष्ट करने का दावा

यूक्रेन की वायुसेना ने रूस की ओर से किए गए 619 ड्रोन और 47 मिसाइल हमले में से अधिकांश को नष्ट करने का दावा किया। यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक, उसने 610 ड्रोन-मिसाइल हमले को मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया।

रूस की तरफ से किए गए इन हमलों को लेकर किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। रूस के निशाने पर शहरों में मौजूद बुनियादी ढांचे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को X पर यह पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें आपातकालीन कर्मचारी गोलाबारी से तबाह हुई इमारतों में राहत कार्य करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि यूरोपीय संघ ने इस सप्ताह रूस के ऊर्जा, बैंकिंग और व्यापार क्षेत्रों को लक्षित करते हुए नए प्रतिबंधों को मंजूरी दे दी है। पहले हंगरी के विरोध के कारण इस विषय पर चर्चा रुक गई थी।