25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal: ‘शीशमहल 2’ वाले दावे पर AAP का पलटवार, संजय सिंह ने बीजेपी को दे दिया चैलेंज

Sheesh Mahal: दिल्ली में 'शीशमहल 2' विवाद पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर फर्जी तस्वीरें फैलाने का आरोप लगाया। प्रियंका कक्कड़ और संजय सिंह ने इसे दुष्प्रचार बताया और चुनौती दी कि सभी नेता अपने घर जनता के लिए खोलें, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 25, 2026

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal(AI Image-ChatGpt)

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal: दिल्ली की सियासत में एक बार फिर आरोप–प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इस बार मामला तथाकथित 'शीशमहल 2' को लेकर है। अरविंद केजरीवाल ने अपना घर नए पते पर शिफ्ट कर लिया है। जिसके बाद बीजेपी तह आरोप लगा रही है कि यह घर भी केजरीवाल के पुराने सीएम आवास की तरह ही आलिशान है। जिसके बाद आप पार्टी भी अपनी तरफ से प्रतिक्रिया दे रही है। अब अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी ने सीधे बीजेपी को घेर लिया है। आप की ओर से साफ कहा गया है कि जो तस्वीरें केजरीवाल के नए घर की बताकर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं, वे असली नहीं हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि ये तस्वीरें इंटरनेट से उठाई गई हैं और जानबूझकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

आप ने क्या कहा?


पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और कुछ सांसदों ने Pinterest जैसी साइटों से तस्वीरें लेकर उन्हें केजरीवाल के घर की तस्वीर बताना शुरू कर दिया। कक्कड़ के मुताबिक, यह एक सोची-समझी रणनीति है, ताकि मुख्यमंत्री की छवि खराब की जा सके। AAP का कहना है कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के विवाद खड़े किए जा रहे हैं। कक्कड़ ने सवाल भी उठाए। क्या देश में महंगाई कम हो गई? क्या गैस की समस्या खत्म हो गई? उनका इशारा साफ था कि सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय आरोपों की राजनीति कर रही है।

सांसद संजय सिंह का चैलेंज


इस बीच, आप सांसद संजय सिंह ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो तस्वीरें दिखाई जा रही हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं और जो भी उन्हें प्रसारित कर रहा है, उसे कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने टीवी चैनलों को भी चेतावनी दी कि बिना जांच के ऐसी सामग्री दिखाना भारी पड़ सकता है। संजय सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक खुली चुनौती भी दे दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल और प्रवेश वर्मा अपना-अपना घर जनता के लिए खोलें, और उसी तरह केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। उनका कहना था कि सच सामने आ जाएगा और लोग खुद तय कर लेंगे कि किसका घर कितना आलीशान है। आप नेत्री आतिशी ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है।