18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“रेप के आरोपियों को कोर्ट नहीं भेजा जाएगा”- सुवेंदु अधिकारी, योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिस्वा सरमा के रास्ते पर चलने की भी बात कही

सुवेंदु अधिकारी के विवादित बयान से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रेप आरोपियों को कोर्ट न भेजने और सख्त कार्रवाई की बात पर बीजेपी नेता ने बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 18, 2026

Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। राज्य की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाजी के कारण विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के एक बयान ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो रेप के आरोपियों को कोर्ट नहीं भेजा जाएगा, बल्कि सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Bengal Election: और क्या कहा सुवेंदु अधिकारी ने?


अपने बयान में अधिकारी ने कहा कि “हम सुबह उन्हें उठाएंगे और शाम तक खत्म कर देंगे” और इस संदर्भ में उन्होंने Yogi Adityanath और Himanta Biswa Sarma के मॉडल का जिक्र किया। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक दलों के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अधिकारी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के रास्ते पर चलने की बात कही।

Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल में कब होंगे चुनाव


राज्य में विधानसभा चुनाव के तारीखों की बात करें तो विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। इस चुनाव का परिणाम 04 मई 2025 को जारी किया जाएगा। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव को सरल और सुचारू रखने के लिए 2 ही चरण में चुनाव करवाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरल, पुदुचेरी और तमिलनाडु में भी चुनाव होने हैं।