9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता: लोगों ने चढ़ाए 50-50 किलो का एक लड्डू, खाली हुईं मिठाई की दुकानें

कुछ लोग अपनी मुराद पूरी होने की खुशी में 50 किलो या उससे ज्यादा वजन के लड्डू खरीद रहे हैं। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी इसमें पीछे नहीं हैं। बीजेपी के नेताओं ने भी लड्डू के हजारों डब्बे आर्डर कर दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
Bengal New CM Oath Ceremony

फोटो-IANS

New CM Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब कोई भाजपा का नेता बंगाल में सीएम बनेगा। इस खुशी में कोलकाता में जमकर लड्डू आर्डर किये जा रहे हैं। खास बात यह ये भी है कि कुछ लोग अपनी मुराद पूरी होने की खुशी में 50 किलो या उससे ज्यादा वजन के लड्डू खरीद रहे हैं। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी इसमें पीछे नहीं हैं। बीजेपी के नेताओं ने भी लड्डू के हजारों डब्बे आर्डर कर दिए।

कोलकाता के सड़कों को सजाया गया


शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोलकाता के सड़कों को भी सजाया गया है। सचिवालय को भी हजारों नारंगी रंग के छोटे बल्बों से सजाया गया है। इसमें साथ ही कई सरकारी ऑफिसों को इसी तरह शाम में सजाया जाएगा। लगभग 48 इमारतों को इसी तरह नारंगी रोशनी से सजाया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद राइटर्स बिल्डिंग में नए सीएम के जाने का कार्यक्रम तय है। राइटर्स बिल्डिंग्स को भी नया रूप दिया जा रहा है। राइटर्स बिल्डिंग और कोलकाता कलेक्ट्रेट जैसी कुछ ऐतिहासिक इमारतों को भी नया रंग दिया गया है।

शुभेन्दु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम


शुभेन्दु अधिकारी ने का जन्म ईस्ट मिदनापुर जिले में हुआ था। उनके पिता शिशिर अधिकारी एक कांग्रेसी नेता थे। कांग्रेस सरकार में वो कई अहम पदों पर रहे हैं। शिशिर अधिकारी मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चूके हैं। अधिकारी आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं बल्कि अजय मुखर्जी, सतीश चंद्र सामंता, सुशील कुमार धारा जैसे गांधीवादी नेता को अपना आदर्श मानते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग