9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suvendu Adhikari Oath Ceremony Live Updates: मंच पर बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता के PM मोदी ने छुए पैर, शुभेन्दु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ

CM Suvendu Adhikari: आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेन्दु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे पद की शपथ लेंगे।

3 min read
Google source verification
Suvendu Adhikari

BJP नेता शुभेन्दु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। कोलकाता के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह जारी। सुबह 11 बजे लाखों लोगों के सामने शुभेन्दु अधिकारी सीएम पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि शुभेंन्दु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ

बीजेपी नेता व खड़गपुर से नवनिर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दिलीप घोष लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ में रहे हैं। वहीं, बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अशोक कीर्तनिया बनगांव उत्तर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

PM मोदी ने छुए पुराने बीजेपी कार्यकर्ता के पैर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने वृद्ध कार्यकर्ता के पैर भी छुए। साल 1952 में माखनलाल सरकार को कश्मीर में गिरफ्तार किया गया था। वह तिरंगा फरहाने के आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए थे। वह उस समय जनसंघ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे। 98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के लोगों में से एक हैं।

परेड ग्राउंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं। उनके साथ शुभेन्दु अधिकारी भी मौजूद हैं। थोड़ी देर में राज्यपाल आर एन रवि भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

यूपी के सीएम योगी भी पहुंचे परेड ग्राउंड

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी समारोह में भाग लेने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।

शुभेंन्दु अधिकारी ने X पर पोस्ट किया

शुभेन्दु ने लिखा कि आज जब हम स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बन रहे हैं, तो हम अपने राष्ट्र-निर्माताओं के सपनों को साकार कर रहे हैं। आज दशकों के कुशासन का अंत हुआ है और विकास, शांति तथा समृद्धि के 'डबल इंजन' वाले युग का शुभारंभ हुआ है। 'सोनार बांग्ला' के युग की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां

पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मंच पर मां दुर्गा और रवींद्र नाथ टेगौर की तस्वीर लगी हुई है। सभा स्थल को बंगाली संस्कृति में सजाया गया है।

टेगौर की जयंती पर पीएम मोदी का ट्वीट

आज, 'पोचिशे बोइशाख' के विशेष अवसर पर, हम गुरुदेव टैगोर को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, विचारक और कवि थे। उन्होंने एक उत्कृष्ट दार्शनिक, शिक्षाविद्, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की एक शाश्वत वाणी के रूप में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने मानवता की गहनतम भावनाओं और हमारी संस्कृति के उच्चतम आदर्शों को अपनी अभिव्यक्ति प्रदान की। उन्होंने हमारे समाज को नवीन विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया।

हम उन्हें अत्यंत श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण करते हैं। कामना है कि उनके विचार निरंतर हमारे मस्तिष्कों को आलोकित करते रहें और हमारे प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करें।

परेड ग्राउंड पहुंचे साधु-संत, कहा- बंगाल में आया राम राज्य

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में साधु-संतों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। साधु-संतों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राम राज्य आ गया है। सभा स्थल पर पहुंचे एक साधु ने कहा कि हम भी राज्य का हिस्सा हैं। यहां काफी समय से कम्युनिस्टों और कांग्रेस का शासन रहा। टीएमसी और कांग्रेस पूरी तरह से मुस्लिमों की पार्टी बन चुकी है। टीएमसी की सरकार बनने पर मुस्लिम लोग आते थे। आज भाजपा की सरकार बन रही है तो साधु संत पहुंच रहे हैं।