9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं 98 साल के माखनलाल सरकार? PM मोदी ने सबसे पहले उनका पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पीएम मोदी ने मंच पर मौजूद माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही उनको सॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान भी किया। क्या आप जानते हैं कि माखनलाल सरकार कौन हैं? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 09, 2026

bengal bjp new cm oath ceremony

पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद(फोटो-IANS)

Who is Makhanlal Sarkar: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुभेन्दु अधिकारी ने राज्य के 9वें सीएम पद के तौर पर शपथ ले ली। अधिकारी बंगाल में भाजपा के पहले सीएम बन गए हैं। राज्य में पहली बार BJP की सरकार बनने के बाद कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एक भावुक पल भी देखने को मिला। शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मंच पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता माखनलाल सरकार(Makhanlal Sarkar) के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही उनको सॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान भी किया। जैसे ही यह दृश्य लोगों के आंखों के सामने आया, लोग यह खोजने लगे कि यह कौन हैं, जिनका सम्मान खुद पीएम मोदी ने समारोह में सबसे पहले किया।

कौन हैं माखनलाल सरकार?


माखनलाल सरकार उन पुराने नेताओं में गिने जाते हैं जिन्होंने पश्चिम बंगाल में उस दौर में भाजपा का संगठन खड़ा करने का काम किया, जब पार्टी राज्य में पार्टी का कोई जनाधार नहीं था। उस समय माखनलाल सरकार जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे। आपको बता दें कि माखनलाल सरकार 1952 में जब जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में तिरंगा फहराने की कोशिश की थी तो उस आंदोलन का भी हिस्सा रहे थे।

हजारों लोगों को भाजपा में कराया शामिल


भाजपा के बनने के बाद भी उन्होंने संगठन के लिए लगातार काम किया। 1980 के दशक में पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जैसे इलाकों में पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। उन्होंने बहुत कम समय में हजारों लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम किया। लगातार सात साल तक जिला अध्यक्ष बने रहना भी उनकी बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है।

पीएम का हुआ जोरदार स्वागत


शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच वह खुले वाहन में मंच स्थल पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले शुभेन्दु अधिकारी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रेस कोर्स मैदान लाया गया। इसके बाद सड़क मार्ग से वह ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें हासिल की हैं।