
Air Quality Index: Bengaluru among the 10 most polluted cities in the country, Rupnagar in Punjab tops the list, know the condition of other cities
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) ने आज सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में बेंगलुरु को शामिल कर लिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बेंगलुरु शहर में सुबह 7.30 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 101 दर्ज किया, जिसके कारण बेंगलुरु सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक की लिस्ट में शामिल करते हुए छठे नंबर पर पहुंच गया है। हालांकि आज दोपहर 1 बजे बेंगलुरु में AQI संतोषजनक स्तर 67 पर वापस आ गया।
इसके साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पटना का AQI 113, धारूहेड़ा का 114, दिल्ली का 106 और चंद्रपुर का 104 रिकार्ड किया गया। CPCB के अनुसार 100 के ऊपर का एक्यूआई गंभीर माना जाता है। 100 के ऊपर एक्यूआई में लोगों को सांस लेने में समस्या हो सकती है।
सबसे अधिक वायु प्रदूषण लिस्ट में शामिल है बेंगलुरु
इससे पहले जनवरी में ग्रीन इंडिया नाम के एक संगठन ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों में सबसे अधिक वायु प्रदूषण वाले 10 दक्षिण भारतीय शहरों में बेंगलुरु को शामिल किया था। वहीं अब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक में बेंगलुरु को शामिल करते हुए 6वें स्थान में रखने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
प्रदूषण के स्तर को ट्रैक करने के लिए स्थापित किए गए 10 निगरानी स्टेशन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मिलकर बेंगलुरु शहर भर में प्रदूषण के स्तर को ट्रैक करने के लिए 10 निगरानी स्टेशन स्थापित किए हैं। यह 10 निगरानी स्टेशन BTM लेआउट, बापूजी नगर, होम्बेगौड़ा नगर, जयनगर- ब्लॉक 5, सिटी रेलवे स्टेशन, सनेगुरुवनहल्ली, हेब्बल, सिल्क बोर्ड, पीन्या और कडुबीसनहल्ली जगहों पर लगाए गए हैं।
Published on:
25 Jul 2022 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
