
Bhagwant Mann Marriage Check Out List Of Wedding Foods Dishes
कोई भी भारतीय शादी व्यंजनों के बिना अधूरी है। शादियों में जब तक लजीज व्यंजनों का तड़का ना लगे मजा अधूरा रह जाता है। कुछ ऐसा ही मजा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में भी देखने को मिलेगा। पंजाब सीएम भगवंत मान दूसरी बार शादी कर रहे हैं। चंड़ीगढ़ स्थित सीएम आवास में उनकी दूसरी शादी हो रही है। शादी समारोह सादगी के साथ ही आयोजित होगा, लेकिन मेहमानों के लिए खासतौर पर लजीज व्यंजनों का इंतजाम किया गया है। समारोह में करीबियों को ही आमंत्रित किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के पिता की जगह सारी रस्में अदा करेंगे। आइए जानते हैं शादी समारोह में मेहमानों के लिए कौन-कौन से लजीज व्यंजन तैयार किए गए हैं।
पंजाब सीएम भगवंत मान की शादी समारोह में मेहमानों को परोसे जाने वाले व्यंजनों की जानकारी सामने आई है। यहां पर मीठे से लेकर नमकीन तक हर तरह के व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया है।
मेहमानों को परोसे जाने वाले व्यंजन
मान की शादी में मेहमानों को कड़ाही पनीर, तंदूरी कुलचे, दाल मखनी, नवरतन बिरयानी, मौसमी सब्जी, खुबानी भरवां कोफ्ता, लसग्ना सिसिलियानो और बुरानी रायता सहित सर्वश्रेष्ठ भारतीय और इतालवी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें - पंजाब के सीएम 48 वर्षीय भगवंत मान आज रचाएंगे दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन
ड्राय फ्रूट रबड़ी से लेकर अंगूरी रसमलाई तक
मान की शादी में मीठे का भी खासतौर पर ध्यान रखा गया है। इसमें मेहमानों के लिए ड्राय फ्रूट रबड़ी, फ्रेश फ्रूट ट्रिफल, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई प्रमुख रूप से शामिल हैं।
खास तरह के सलाद
वहीं सेहत का ध्यान रखने वालों के लिए भी भगवंत मान की शादी में खास इंतजाम किया गया है। ऐसे मेहमानों के लिए मान की शादी में खास तरह के सलाद उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढ़ें - Bhagwant Mann Marriage: दूसरी बार दूल्हा बनेंगे भगवंत मान, जानिए शादी में सीएम केजरीवाल के अलावा कौन-कौन होगा शामिल?
Published on:
07 Jul 2022 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
