15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Bangladesh: बड़ी खबर… बांग्लादेश को भारत लौटाएगा 200 एकड़ जमीन

बॉर्डर गॉर्ड बांग्लादेश (BGB) और भारत के सुरक्षा सीमा बल (BSF) की बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया गया। इस बैठक के बाद यह फैसला लिया गया की भारत बांग्लादेश को 200 एकड़ जमीन लौटाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

ढाका. भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया। इसमें यह तय हुआ कि 200 एकड़ भूमि बांग्लादेश को लौटाई जाएगी, जो नदी के कटाव के कारण भारत में चली गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजीबी और बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों के बीच रविवार को मीटिंग हुई। इसमें विवादित भूमि का फिर से सर्वे करने और इसे सही मालिकों को लौटाने का संयुक्त निर्णय लिया गया। यह विवादित भूमि दौलतपुर उपजिला में रामकृष्णपुर संघ के चालिशपारा क्षेत्र में स्थित है, जो पद्मा नदी के मार्ग में बदलाव और प्राकृतिक आपदाओं के कारण विवाद में रही है। इसने 3 किलोमीटर के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभों को अव्यवस्थित कर दिया।

भारत की 40 एकड़ भूमि बांग्लादेश में

लेफ्टिनेंट कर्नल एम महबूब मुर्शेद रहमान ने बताया कि गत 10 फरवरी को सर्वेक्षण के दौरान पता चला कि लगभग 200 एकड़ बांग्लादेश की भूमि भारतीय क्षेत्र में और करीब 40 एकड़ भारतीय भूमि बांग्लादेश क्षेत्र में चली गई है। दोनों देश अब अक्टूबर में आधिकारिक रूप से सीमाओं को सही करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विवादित भूमि का फिर से सर्वे करने और उसे उसके वास्तविक मालिकों को लौटाने पर सहमति बनी है।

ये भी पढ़े: कर्नाटक: धार्मिक स्थलों पर पथराव के बाद शहर में तनाव, छह लोगों को किया गिरफ्तार