14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, 5 प्वाइंट्स में जानिए राहुल गांधी की इस यात्रा से कांग्रेस को क्या मिला?

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा हुआ? पार्टी कितनी मजबूत हुई? इसे जानना प्रांसगिक है। आज 16 दिसंबर को जब भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हुए तो जानते हैं कि इस यात्रा से कांग्रेस को क्या मिला?

2 min read
Google source verification
bharat_jodo_yatra_benefits.jpg

Bharat Jodo Yatra 100 Days, Benefits how Rahul Gandhi make Congress Strong

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के आज 100 दिन पूरे हो गए। राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से की थी, बीते 100 दिनों में यह यात्रा आठ राज्यों से गुजर चुकी है। तमिलनाडु के बाद केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश होते हुए इस समय भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। 24 दिसंबर को यह यात्रा राजधानी दिल्ली में दाखिल होगी। राहुल गांधी की इस यात्रा से कांग्रेस को बहुत उम्मीदें है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इस यात्रा से पार्टी मजबूत हुई है। जिसका फायदा पार्टी को हिमाचल के विधानसभा चुनाव में मिला। लेकिन विरोधी गुजरात की करारी हार को याद दिलाते हुए इस यात्रा से कांग्रेस के मजबूत होने के दावे को गलत करार दे रहे हैं। आईए पक्ष-विपक्ष के दावों से इतर यह जानते हैं कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से क्या मिला?


इस 100 दिन की भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की खुद की छवि बदली। यह इस यात्रा का एक बार हासिल है। पहले जो लोग राहुल गांधी को पप्पू बोलकर उनका मजाक उड़ाते थे, अब वो भी राहुल और उनकी इस यात्रा की दबी जुबान में तारीफ कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल ने खुद को राष्ट्रीय नेता के रूप में स्थापित करने का काम किया।


राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कुल 12 राज्यों से गुजरेंगे। इस यात्रा के दौरान राहुल जहां-जहां से गुजर रहे हैं, जहां-जहां ठहर रहे हैं, वहां कांग्रेस को फिर से जिंदा कर रहे हैं। बीते कुछ साल में मोदी के नेतृत्व में भाजपा के अच्छे दिन से कांग्रेस लगातार पिछड़ रही थी। लेकिन अब राहुल गांधी ने इस यात्रा के जरिए अपने कैडर में उत्साह का संचार किया है।


कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में ही इसका मकसद महंगाई, बेरोजगारी, देश में बढ़ रही नफरत के खिलाफ आवाज उठाना बताया था। ये वो मुद्दे हैं, जिनसे देश के अधिसंख्य लोगों का वास्ता है। लेकिन राष्ट्रीय फलक पर इन मुद्दों पर वैसी चर्चा नहीं होती, जैसी होनी चाहिए। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगातार इस मुद्दे पर चोट करते दिखे। जिससे ये तीनों मुद्दे अब चर्चा में है।


जैसे-जैसे भारत जोड़ो यात्रा का कारवां बढ़ता जा रहा है, इसमें लेखक, अभिनेता, इकोनॉमिस्ट, एक्टिवस्ट, सोशल साइंटिस्ट, किसान, मजदूर, खिलाड़ी जैसे सभी वर्गों के लोग शामिल हो रहे हैं। इन दिग्गजों के जुड़ने से एक मैसेज यह निकल रहा है कि देश का एक बड़ा तबका अब राहुल का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार है। हालांकि इसका लाभ चुनावी जीत के साथ ही साबित होगा।

यह भी पढ़ें - RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, राहुल गांधी के साथ मिलाए कदम


बीते कुछ सालों में भाजपा ने कांग्रेस मुक्त के नारे को बुलंद किया था। चुनावी नतीजों में मिली हार से कांग्रेस की नियती भी उसी दिशा में बढ़ती नजर आ रही थी। लेकिन राहुल गांधी की इस यात्रा में जैसी भीड़ जुटी, सभी लोगों का प्यार मिला, उससे यह बात साबित हो गई कि कांग्रेस में अभी दम है। यदि कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता ऐसे ही अपने-आप को लोगों से जोड़े तो निश्चित तौर पर देश की सबसे पुरानी पार्टी का भविष्य बदलेगा।

यह भी पढ़ें - भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने दलित किसान के काटा चारा