
Bharat Jodo Yatra in Haryana Rahul Gandhi Rally in Panipat
Bharat Jodo Yatra in Haryana: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में है। यह हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण है। इससे पहले राजस्थान से हरियाणा होते हुए यह यात्रा दिल्ली में प्रवेश की थी। जहां 9 दिन के ब्रेक के बाद 3 जनवरी से दोबारा यह यात्रा शुरू हुई। यूपी के तीन जिलों को पार कर अब यह यात्रा हरियाणा पहुंच चुकी है। हालांकि शुक्रवार को यह यात्रा करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई। इसके पीछे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत वजह बनी। दरअसल गुरुवार शाम सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में गुरुवार शाम की यात्रा पूरी कर राहुल गांधी बीमार मां से मिलने दिल्ली लौट आए थे। जहां से शुक्रवार सुबह लौटते समय उन्हें देरी हुई। ऐसे में हर दिन सुबह 6 बजे निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को करीब 8.30 बजे शुरू हुई।
सनौली खुर्द गांव के खेतों में बने टेंट में ठहरे यात्री
शुक्रवार को करीब साढ़े 8 बजे राहुल गांधी ने पानीपत जिले में एंट्री की और अब यात्रा कुराड गांव से शुरू हो गई है। यहां के बाद राहुल की यात्रा सनौली रोड, बबैल नाका से होते हुए संजय चौक तक पहुंचेगी। वह 13KM पैदल चलेंगे। इससे पहले यात्रा ने देर शाम UP बॉर्डर से हरियाणा के पानीपत जिले में प्रवेश किया। पानीपत के सनौली खुर्द गांव के खेतों में बने टेंट हाउस में यात्रा रातभर ठहरी। मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से वह सनौली खुर्द में रात को नहीं रुके।
12.30 बजे पानीपत में राहुल गांधी की जनसभा
कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा 11 बजे जीटी रोड पर विराम करेगी। फिर 12.30 बजे हुडा ग्राउंड में एक जनसभा होगी। इस जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। बाबरपुर अनाज मंडी में शुक्रवार को राहुल गांधी की यात्रा का विश्राम होगा।
कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए बताया कि यात्रा एक ऐसे भारत की ओर जिसका सपना करोड़ों देशवासी देख रहे हैं। जहां इंसानियत से बड़ा कोई मज़हब नहीं और प्यार से खूबसूरत कोई भाषा नहीं। इसी भावना के साथ आज Bharat Jodo Yatra सनौली पानीपत रोड से शुरू होकर जीटी रोड तक जाएगी, जहां राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष ने शुरू की भारत जोड़ो यात्रा
इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुनक खरगे ने बिहार के बांका जिले से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। बिहार में यात्रा को शुरू करते हुए खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि मोदी पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? अगर हम कुछ न करते तो मोदी जी आप इस देश के प्रधानमंत्री नहीं होते। हमने देश के संविधान को बचाया, देश के लोकतंत्र को बचाया, तभी आप देश के प्रधानमंत्री हैं।
यह भी पढ़ें - शामली पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ उमड़ा जनसैलाब
Published on:
06 Jan 2023 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
