31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, फतेह साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी का BJP पर हमला

Bharat Jodo Yatra in Punjab: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश कर चुकी है। बुधवार सुबह राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। इससे पहले मंगलवार को वो अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने भाजपा पर देश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification
bharat_jodo_yatra_in_punjab.jpg

Bharat Jodo Yatra in PUnjab, Rahul Gandhi Reached Fatehgarh Sahib Gurdwara

Bharat Jodo Yatra in Punjab: कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब पहुंची। हरियाणा से सटे पंजाब के सरहिंद की दाना मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी के बाद यह यात्रा पंजाब में प्रवेश की। इससे पहले बुधवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे। भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में प्रवेश पर कांग्रेस की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई। 11 जनवरी की भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा एक नया सवेरा, एक नया प्रदेश। सैकड़ों मीलों के सफ़र के बाद आज Bharat Jodo Yatra पांच पवित्र नदियों से संचित किसानों और जवानों की भूमि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से शुरू होकर लुधियाना तक जाएगी। आइए, साथ मिलकर अपना भारत जोड़ें।



हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष हुड्डा ने पंजाब कांग्रेस प्रधान को सौंपा फ्लैग


भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा से पंजाब में प्रवेश के दौरान हुए फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदर हुड्‌डा के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। भुपिंदर सिंह हुड्डा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा को यात्रा का फ्लैग सौंपा। जिसके बाद पंजाब प्रधान वडिंग ने राहुल गांधी का सम्मान किया गया।


आज एक घंटे की देरी से शुरू हुई यात्रा


आज यह यात्रा एक घंटे की देरी से शुरू हुई। पहले यात्रा का कार्यक्रम शुरू होने का समय 6 बजे और यात्रा 7 बजे शुरू हुई। बुधवार सुबह राहुल गांधी छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने लाल रंग की पगड़ी पहनी है। कल केसरी रंग की दस्तार सजाई थी। इससे पहले राहुल गांधी मंगलवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी बोले- भगवान शिव, गुरुनानक और बुद्ध की अभय मुद्रा का अर्थ 'डरो मत'


भाजपा ने बिगाड़ा देश का माहौलः राहुल गांधी


पंजाब के प्रवेश के बाद फतेहगढ़ साहिब में राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि वह (भाजपा) एक जात को दूसरी जात से, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं और देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमने सोचा देश को मोहब्बत, एकता, भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की।


आज शाम लुधियाना पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा


आज भारत जोड़ो यात्रा 11.30 बजे मॉर्निंग ब्रेक के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे रैली दोबारा मंडी-गोबिंदगढ़ स्थित खालसा स्कूल के ग्राउंड से शुरू होगी। राहुल के साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे। 11 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम लुधियाना में होगा। लुधियाना के बरमालीपुर प्ले ग्राउंड में स्पोर्ट किंग फैक्ट्री के पास आज राहुल गांधी रात बिताएंगे। राहुल की पदयात्रा को लेकर सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी की गई है।

यह भी पढ़ें - हरियाणा से पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, किसानों से मिले राहुल गांधी