30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा का 61वां दिन, महाराष्ट्र में आज प्रवेश करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। आज कांग्रेस की यात्रा का 61वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सुबह यात्रा की शुरूआत तेलंगाना के कामारेड्डी से की। महाराष्ट्र में यात्रा करीब 14 दिन चलेगी। महाराष्ट्र में यात्रा को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस ने जबरदस्त तैयारियां कर रखी हैं। बताया जा रहा है कि, 8 नवंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार शामिल होंगे। संभावना जताई जा रही है कि, भारत जोड़ो यात्रा में शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे व उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल हो सकते है। भारत जोड़ो यात्रा कब शुरू हुई थी। 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Nov 07, 2022